MS Dhoni: क्या अगला सीजन नहीं खेलेंगे कैप्टेन कूल, कल के मैच में दे दिए संकेत

MS Dhoni

MS Dhoni

MS Dhoni: रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। चेपॉक के मैदान में सीएसके को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। कोलकाता ने इस मैच में छह विकेट से जीत लिया। हालांकि मैच के बाद एक ऐसा नजारा देखा गया जिसे फैंस कभी भुला नहीं पाएंगे। यह चेन्नई का इस सीजन का आखिरी होम मैच था। सीएसके को अब एक और मैच खेलना है, जो कि फिरोज शाह कोटला में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

यह भी पढ़ें: Raina on Dhoni Retirement: रिटायरमेंट को लेकर रैना से क्या बोले धोनी ? ये है ‘कैप्टन कूल’ का प्लान

मैच के खत्म होने के बाद धोनी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम के चक्कर लगाए और टीम को हमेशा समर्थन देने के लिए फैंस का आभार जताया। इस दौरान धोनी के हाथ में एक रैकेट था और उन्होंने सीएसके के लोगो वाली बॉल को दर्शकों को गिफ्ट के तौर पर दिया। इससे पहले वह दर्शकों को कुछ जर्सी भी गिफ्ट कर चुके थे। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद पुलिस वाले और अन्य स्टाफ ने भी धोनी के ऑटोग्राफ लिए और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

क्या यह धोनी का आखिरी सीजन है?

इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, जो आईपीएल में कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं, दौड़ते हुए सीएसके के कप्तान धोनी के पास पहुंचते और शर्ट पर ऑटोग्राफ की मांग करते हैं। इसके बाद धोनी मुस्कुराने लगे और उन्होंने गावस्कर की शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। इस पल को देखकर चेपक स्टेडियम में मौजूद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni: CSK के कप्तान ने दिए संकेत, इस सीजन के बाद ले सकते हैं आईपीएल से संन्यास!

एक और चीज हुई जिसनें दर्शकों का पूरा धयान अपनी ओर आकर्षित किया। इस सीजन लीग राउंड में अपने आखिरी होम मैच के बाद ही धोनी ने लैप ऑफ ऑनर लिया। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि धोनी ने प्लेऑफ से पहले सीएसके के 13वें मैच में ही लैप ऑफ ऑनर क्यों लिया? क्या यह धोनी का आखिरी सीजन है? क्या अगले सीजन में माही नहीं दिखेंगे? क्या धोनी और सीएसके का साथ छूट जाएगा? इस तरह के कई सवाल फैंस के मन में उठ रहे है।

लैप ऑफ ऑनर के दौरान दिखे चोटिल

इसके पीछे कारण भी है जो कहीं न कहीं इस बात की पुष्टि करता है कि धोनी आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। धोनी सीजन की शुरुआत से ही चोटिल थे और मैच के दौरान कई बार लंगड़ा कर चलते भी दिखे। यहां तक कि धोनी ने रविवार को लैप ऑफ ऑनर के दौरान घुटने में चोट की वजह से खास तरह का नी-बैंड भी पहन रखा था। ऐसे में फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni: इन लोगों को धोनी करते हैं इंस्टाग्राम पर फॉलो, देखें यहां पूरी लिस्ट

कुछ दिन पहले भी धोनी ने इस बात का संकेत दिया था। धोनी से पूछा गया था कि आप आखिरी के ओवर में बैटिंग करने क्यों आते हैं ? तब धोनी ने अपनी बल्लेबाजी पर कहा था कि मेरा काम यही है, मैंने उनसे कहा है कि मुझे यही करना है, मुझे ज्यादा दौड़ाओ मत और यह काम कर रहा है। मुझे यही करने की जरूरत है, योगदान देकर खुश हूं।

 

Exit mobile version