Karnataka Result 2023: डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया… कौन होगा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान? बड़ी जीत के बाद असमंजस में कांग्रेस!

karnataka result

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर बढ़ रही हैं। इस बार के विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा। खबर लिखे जाने तक कांग्रेस ने 107 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि 29 सीटों पर अभी भी आगे चल रही है। कर्नाटक में बहुमत का आंकड़ा 113 है, जिसे आसानी से इस बार कांग्रेस पार करती दिख रही है। यानी राज्य में कांग्रेस अकेले अपने दम पर सरकार बना सकती है, उसे किसी के भी सहयोग की जरूरत नहीं है।

कर्नाटक में कांग्रेस की इस बड़ी जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कांग्रेस ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया था। ऐसे में अब पार्टी की जीत के बाद सीएम फेस को लेकर संस्पेंस बना हुआ है। कहा जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के जीते हुए प्रत्याशी प्रस्ताव पास कर आलाकमान पर इसका फैसला छोड़ सकते हैं।

वैसे तो कांग्रेस में सीएम पद के लिए दो बड़े चेहरे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। डीके शिवकुमार इस वक्त कर्नाटक में कांग्रेस के अध्यक्ष की पद की जिम्मेदार संभाल रहे हैं। तो वहीं पूर्व सीएम सिद्धारमैया कर्नाटक के बड़े नेता माने जाते हैं। ऐसे में दोनों में से एक को चुनना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Result 2023 : यूपी नगर निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, बसपा-सपा तो फाइट में भी नहीं दिख रही

डीके शिवकुमार 

डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष हैं। इनकी छवि एक कद्दावर नेता की है। डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से चुनाव लड़े हैं और वहां उन्‍होंने बड़ी जीत भी हासिल की है। इनके पास वोक्‍कालिगा समुदाय का मजबूत वोट आधार है। शिवकुमार की गिनती अमीर राजनेताओं में की जाती है। माना जा रहा है कि अगर पार्टी डीके शिवकुमार को मौका देती है, तो आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी को उनसे बड़ी मदद मिल सकती है।

कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत से डीके शिवकुमार भावुक हो गए। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि मैंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से वादा पूरा किया है। मैं अखंड कर्नाटक की जनता से उनके पैरों में पड़कर आशीर्वाद मांगता हूं और उन्हें समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम पर लोगों ने भरोसा किया और वोट दिया। मैं नहीं भूल सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे मिलने के लिए जेल आई थीं। मैं विश्वास दिखाने के लिए गांधी परिवार और सिद्धारमैया समेत सभी पार्टी नेताओं का धन्यवाद करता हूं।

सिद्धारमैया

सिद्धारमैया 2013 से 2018 तक राज्य के मुख्यमंत्री। वो कुरुबा समुदाय से संबंध रखते हैं। राज्य के पुराने मैसूर क्षेत्र में सिद्धारमैया का मजबूत आधार है। सिद्धारमैया ने वरुणा से से चुनाव लड़ा है और वहां से वो जीत दर्ज कर चुके हैं। पहले भी दो बार वो यहां से चुनाव जीत हैं। सिद्धारमैया ने हाल ही में घोषणा की है कि वह इस चुनाव के बाद चुनावी राजनीति छोड़ देंगे। माना जा रहा है कि सिद्धारमैया 2024 में होने लोकसभा चुनावों में राज्‍य में कांग्रेस की संभावनाओं को बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Karnataka Result 2023 Live: कौन जीत रहा कर्नाटक की चुनावी जंग? यहां जानिए नतीजों से जुड़ा ताजा हाल…

Exit mobile version