Home धर्म कब रखा जाएगा Vijaya Ekadashi का व्रत, जानिए तिथि और पूजा का...

कब रखा जाएगा Vijaya Ekadashi का व्रत, जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

0

Vijaya Ekadashi 2023 : हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तिथि को विजया एकादशी का व्रत रखा जाता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार इस व्रत को रखने से व्यक्ति को विजय की प्राप्ति होती हैं। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे समस्त पापों का नाश होता है। साथ ही जीवन में शांति, सुख, समृद्धि और वैभव का आगमन होता है।

इस बार एकादशी तिथि का आरंभ 16 फरवरी 2023 की सुबह 05 बजकर 32 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 17 फरवरी की सुबह 02 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2023) का व्रत 16 फरवरी 2023 को रखा जाएगा।

व्रत के पारण का समय

3 5 1

विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2023) के दिन सूर्योदय के बाद व्रत का पूजन किया जाता है। जो इस बार सुबह 06 बजकर 59 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 23 मिनट तक का है। इस उत्तम मुहूर्त में विष्णु जी की आराधना करें। इसके अलावा जो लोग 17 फरवरी के दिन व्रत रखेंगे। वह 18 फरवरी की सुबह 08 बजकर 01 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 13 मिनट के बीच व्रत का पारण कर सकते हैं।

विजया एकादशी व्रत का महत्व

हर वर्ष विजया एकादशी के दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी दुःख-दर्द को कम करते हैं। साथ ही व्यक्ति को उसके पापों से भी मुक्ति मिलती है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति का कोई काम लम्बे समय से अटक रहा है तो वो इस दिन (Vijaya Ekadashi 2023) व्रत जरूर रखें। इससे मनुष्य के सभी काम बन जाएंगे और उसे जीवन में बहुत ज्यादा सफलता मिलेगी।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version