OnePlus 12 में क्या होने वाला है खास ? लॉन्च से पहले जान ले यहां

OnePlus 12

OnePlus 12

OnePlus 12 : दिग्गज टेक कंपनी वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 को लॉन्च करने के लिए कमर कस चुकी है। धीरे धीरे इसको लेकर जानकारियां सामने आ रही हैं। टिप्सटर ने इसके कई फीचर्स को हाइलाइट किया है। साथ ही कंपनी ने भी इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस को बताया है। हालांकि, कई चीजों का खुलासा करना अभी बाकी है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का LTPO स्क्रीन दी जा सकती है जो DisplayMate A+ सर्टिफिकेशन से वेरिफाइड होगा। इसके अलावा इसमें लेटेस्ट जेनरेशन के चिपसेट दिए जाएंगे। आइए विस्तार के इसके संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं …..

OnePlus 12

OnePlus 12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेंशंस

सबसे पहले अगर डिस्प्ले की बात करें तो वनप्लस 12 में कंपनी BOE की ब्रैंड-न्यू LTPO X1 OLED डिस्प्ले दे सकती है। इसमें 6.7 इंच का LTPO स्क्रीन दी जा सकती है जिसके पैनल में 2K रेजॉलूशन वाली डिस्प्ले होगी। यह फोन 2600 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करेगी। इसमें ओरिएंटल स्क्रीन दी जा सकती है जो OPPO के फर्स्ट जनरेशन डिस्प्ले के साथ आता है। चिपसेट की बात करें तो OnePlus 12 में ओक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट की पुष्टि हो चुकी है, जो अक्टूबर 2023 में ही Snapdragon Tech Summit में लॉन्च हुआ है। OnePlus 12 के बेस मॉडल में 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज होगा। यह Android 14 पर बेस्‍ड OxygenOS 14 के साथ आ सकता है।

OnePlus 12 का कैमरा सेटअप और बैटरी बैकअप

फोटोग्रॉफी की बात करें तो इस नए फ्लैगशिप फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा आने के आसार हैं, जिनमें प्राइमरी सेंसर 50MP का हो सकता है। इसमें नए Sony IMX966 सेंसर के साथ f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट ही होंगे। इसके अलावा अन्य दो कैमरों में एक 48MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक 64MP का पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन की बैटरी की बात करें तो, इसमें 5400mAh की बैटरी दी जा सकती हैं। साथ ही इसमें 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने की बात कही जा रही है। इसके अलावा फ़ोन 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट टेक्नोलॉजी के साथ भी आ सकता है।

OnePlus Pad Go : अगर आपको है टैब की तलाश, समझिए खत्म हुई, अब तो 5,000 रुपये और सस्ता हुआ

 

Exit mobile version