Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा फेरबदल, भाजपा ने चार राज्यों में...

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा फेरबदल, भाजपा ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदले

 

आगामी विधानसभा चुनावों और खासकर लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी ने संगठनात्मक तौर पर बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, केंद की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना, झारखंड, पंजाब और आंध्र प्रदेश में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए है। बीजेपी ने मंगलवार को 4 राज्यों के अपने अध्यक्ष बदले हैं जिसमें केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का, पूर्व केंद्रीय मंत्री डी, पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड का और सुनील जाखड़ को पंजाब का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। बता दें कि वे अप्रैल में बीजेपी में शामिल हुए थे।

 

telangna

 

 

 

जारी किया गया बयान

इसके साथ ही इटाला राजेंद्र को तेलंगाना में बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन बदलावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नियुक्ति को अंतिम रूप दे दिया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। दरअसल, ये खबर लगातार सामने आ रहीं थी की भारतीय जनता पार्टी कई प्रदेशों में अपने प्रदेश अध्यक्षों को बदल सकती है। हाल ही में जब बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने इसके मद्देनजर बैठक की थी तो ये एक तरह से साफ हो गया था कि पार्टी संगठनात्मक रूप से कई बदालव कर सकती है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष शामिल रहे थे। इस तरह तीनों नेताओं ने 28 जून को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी जिसके बाद अब भाजपा द्वारा चार राज्यों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य दो बदलाव सामने आए हैं।

 

punjab

 

 

 

जी. किशन रेड्डी और सुनील जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी

बात अगर जी. किशन रेड्डी की करें तो फिलहाल केंद्र सरकार में पर्यटन, संस्कृति और विकास मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। जी किशन रेड्डी ने उन्होंने 2019 में सिकंदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। अब उन्हों पार्टी ने तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के चेहरे में बदलाव किया है जहां कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले सुनील जाखड़ को भाजपा ने पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सुनील जाखड़ ने 2002 में अबोहर से पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद 2007 और 2012 में वे अबोहर से फिर से चुनाव जीते थे।

 

marandi

 

 

झारखंड और आंध्र प्रदेश में भाजपा ने बदला प्रदेश अध्यक्ष

झारखंड में अब भाजपा की कमान पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें झारखंड भाजपा अध्यक्ष बनाया है। अब बात आंध्रप्रदेश ही कर लेते हैं। आंध्र प्रदेश में बीजेपी ने दुर्गावती पुरंदेश्वरी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी है। डी. पुरंदेश्वरी पहले कांग्रेस में थी। उन्होंने 2014 में बीजेपी ज्वाइन किया था । उन्होंने 2014 में बीजेपी के सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह समय हार गई थी। इसके बाद उन्हें बीजेपी ने महिला मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया था। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव नजदीक है और इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियाों को अब और तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी भी लगातार लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी हुई है और कहा जा रहा है कि इसी के मद्देनजर बीजेपी के शिर्ष नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष पदों में बदलाव किए हैं। अब इन बदलावों का कितना फायदा आने वाले दिनों में भाजपा को होगा ये समय के साथ ही पता चलेगा।

 

dugabati

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular