Vinod Khanna : जब बॉलीवुड से संन्यास लेकर ओशो के आश्रम पहुंच गए थे विनोद खन्ना, जूठे बर्तन साफ करते थे एक्टर

0
1118
Vinod Khanna
Vinod Khanna

Vinod Khanna: बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर विनोद खन्ना एक समय पर हिंदी सिनेमा के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में गिने जाते थे। उन्होंने एक के बाद एक कई दमदार हिट फिल्में देकर सभी को अपना दीवाना बना लिया था। हालांकि उनकी लाइफ ने एक ऐसा टर्न लिया कि ना तो उनके पास दौलत बची और ना ही घर परिवार। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि विनोद खन्ना की लाइफ किसी फिल्म की ट्रैजिक कहानी से कम नहीं है।

Vinod Khanna

एक गलती ने Vinod Khanna को कर दिया था बर्बाद

भले ही एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया था। हालांकि, करियर के पीक पर विनोद खन्ना ने एक ऐसी गलती की, जिसकी वजह से उनकी प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ भी बर्बाद हो गई। तो आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि आखिर विनोद खन्ना ने ऐसी क्या गलती की थी, जिसकी इतनी बड़ी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी।

Vinod Khanna

फिल्मों से संन्यास लेकर ओशो के अनुनायी बन गए थे Vinod Khanna

दरअसल, एक समय में बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट रहे विनोद खन्ना ने अपने करियर के पीक पर सबकुछ छोड़ संन्यास ले लिया था और वे ओशो के अनुयायी बन गए थे। हालांकि, इसकी एक बहुत बड़ी कीमत विनोद खन्ना को चुकानी पड़ी थी। कहा जाता है कि विनोद खन्ना अक्सर ही ओशो के पुणे स्थित आश्रम जाया करते थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जाता है कि विनोद खन्ना अपनी कई फिल्मों की शूटिंग पुणे में रखवा लिया करते थे, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा समय ओशो के साथ बिता सकें।

ये भी पढ़े: https://youtu.be/D_cdfg1UUws?si=jIsDNCxEe5rx7e5C

खास बात तो यह है कि उस दौर में विनोद खन्ना बॉलीवुड के टॉप स्टार हुआ करते थे। हालांकि, इस बीच ओशो से प्रभावित होकर विनोद खन्ना ने 1975 में संन्यास ले लिया था और अपना सबकुछ छोड़ वो ओशो के पास अमेरिका चले गए थे। कहते हैं कि अमेरिका जाने से पहले ही विनोद खन्ना ने संन्यास लेकर अपना सारा कीमती सामान और दौलत गरीबों में बांट दिया था।

Vinod Khanna

ओशो आश्रम में जूठे बर्तन साफ करते थे विनोद खन्ना

आपको बता दें कि विनोद खन्ना को 31 दिसंबर 1975 को ओशो ने दीक्षा दिलवाई थी। हालांकि संन्यास लेने के बाद विनोद ओशो आश्रम में माली का काम किया करते थे। इतना ही नहीं चौकाने वाली बात तो यह है कि वो ओशो के आश्रम में जूठे बर्तन और टॉयलेट भी साफ किया करते थे। उन्होंने हमेशा के लिए ही ओशो के पास रहने का फैसला कर लिया था। हालांकि, उन्हें अपना ये फैसला तब बदलना पड़ा था, जब अमेरिका सरकार द्वारा ओशो आश्रम को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया था।

Vinod Khanna

भारत वापसी के बाद बीवी ने दे दिया था तलाक

ओशो आश्रम बंद होने के बाद विनोद खन्ना वापस भारत तो चले आए थे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भारत वापसी के बाद विनोद खन्ना पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। जहां एक तरफ उनका एक्टिंग करियर बर्बाद हो चुका था, तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर की वाइफ ने उन्हें तलाक दे दिया था। उन मुसीबतों के बीच जैसे तैसे वो जी रहे थे, लेकिन तभी उन्हें कैंसर की बीमारी से ग्रस्त होने का पता लगा और वहीं इस जानलेवा बीमारी से लड़ते हुए साल 2017 में एक्टर का निधन हो गया था।