UP Crime News: कलयुगी पति ने पत्नी को मारी गोली, बेटे के सामने उतारा मौत के घाट

up crime news: husband kills wife brutaly

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से रूंह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपने 5 साल के बेटे के सामने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद पति थाने पहुंचा और उन्हें पूरी बात बताई। इस घटना से पुलिस भी अचंभित रह गई। बताया जा रहा है कि, आरोपी पति ने अपनी पत्नी को दो बार गोली मारी थी। इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब दंपति शॉपिंग पर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान फुरकाना के रूप में की गई है। बताया जा रहे है कि दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी।

यह भी पढ़े: Delhi Murder Case: 8वीं की छात्र की बेरहमी से हत्या, स्कूल के लिए निकला और फिर…

शॉपिंग के बहाने पत्नी का कत्ल

मिली जानकारी के मुताबिक, दंपति में दो साल से अनबन थी जिस कारण मृतका अपने मायके में रह रही थी। वहीं साली की शादी की शॉपिंग का कहकर आरोपी पति अपनी पत्नी और बच्चों को सामान दिलाने बाजार ले गया। इसके बाद आरोपी ने रास्ते में कार रोककर अपने 5 साल के बेटे के सामने पत्नी की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया। घटना के बाद पति गाड़ी से थाने पहुंचा और पूरी घटना की सूचना अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी मृतका के माता-पिता को दी। मृतका के मायके वालों ने हत्यारे दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, वहीं बच्चे को पुलिस ने मायके वालों को सौंप दिया है।

मायके में रहती थी महिला

संभल जिले के धनारी की रहने वाली फुरकाना ने दस साल पहले बिल्सी थाना क्षेत्र के असौली गांव की रहने वाली रिजवाना से शादी की थी। शादी के बाद उनके चार बच्चे हैं, हालांकि वैवाहिक मुद्दों के कारण महिला दो साल पहले अपनी मां के साथ रहने चली गई।

एक नहीं अनेक हत्याएं

इस मामले में मृतका के भाई ने अपने जीजा रिजवान के बारे में बताते हुए कहा कि, आरोपी जीजा ने उसकी ममेरी बहन प्रेमिका निशा, उसके मामू और चाचा बब्लू एंव मेरी बहन की हत्या कर दी है। वहीं शादी के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से खुशी का पूरा माहौल गमगीन हो गया है।

Exit mobile version