हरियाणा : अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर की व्यक्ति की हत्या

faridabad crime

हरियाणा के फरीदाबाद में मामूली विवाद मौत पर आकर खत्म हुआ। दरअसल, यहां देर रात एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी गई इतना ही नहीं व्यक्ति को बचाने का प्रयास करने वाले तीन युवकों पर भी आरोपी ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल होने वाले हत्यारों को कब्जे में कर लिया है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

कहासुनी में चाकू से किया लहूलुहान

ये घटना फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी की है। यहां 50 वर्षीय सुभाष को कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि, सुभाष अपने घर में बंधी गाय और भैंस से दूध का कारोबार करता था। घटना की रात कुछ लोग सुभाष को घर पर बुलाने आए थे जिसके बाद वह बाहर चला गया। इसी दौरान उसकी आरोपियों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। सुभाष को आरोपियों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं मृतक की बहन पूनम ने बताया कि, उन्हें हथियारों की कोई जानकारी नहीं है।

तीन लोगों हुए बुरी तरह से घायल

इस मामले के प्रत्यक्षदर्शी गोपाल सिंह घटना के समय अपनी मोमोज की दुकान चला रहे थे। गोपाल ने पुलिस को बताया कि घटना रात 10 बजे घटनी जिस समय वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। गोपाल ने आगे बताया कि, चार लोग देर रात एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर रहे थे। तभी उसको बचाने के लिए तीन लोग सामने आए जिसे आरोपियों ने घायल कर दिया। जैसे ही व्यक्ति की मौत हो गई चारो अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गोपाल के बयान पर अपनी जांच को आगे बढ़ाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

 

इस मामले की जांच कर रहे चावला कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज चमन लाल सैनी की माने तो सुभाष नामक व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या हुई है। इंचार्ज की माने तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी उसी को लेकर हमलावरों ने सुभाष को चाकुओं से गोद दिया। फिलहाल पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version