Shahjahanpur Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 20 लोगों की गई जान

0
604
SHAHJAHANPUR ACCIDENT

Shahjahanpur Accident : उत्तर प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, यहां श्रद्धालुओं को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसमें कई लोग घायल हुए है। साथ ही कुछ लोगों की जान भी गई है। कहा जा रहा है कि मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 20 की मौत

खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक भयानक हादसा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्राली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 20 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हालांकि हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और बचाव अभियान चल रहा है।

पुलिस के अनुसार शाहजहांपुर के पास ट्रैक्टर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया, जिसके बाद वो अनियंत्रित हो गया। इससे 20 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक पीड़ितों की पहचान नहीं की गई है।