Chanakya Niti : इन लोगों की संगत में रहने से रुक जाती है तरक्की, आज ही बनाएं दूरी

Chanakya Niti

Chanakya Niti : जीवन में सफलता पाने की चाह हर किसी को होती है। प्रत्येक इंसान चाहता है कि उसे जीवन में तरक्की मिले, लेकिन कई बार कुछ चीजें व्यक्ति की सफलता में रोड़ा बन जाती हैं। कुछ चीजें उसको आगे बढ़ाने की जगह पीछे खींचती है। इसी में से एक है संगत। जीवन में दोस्तों की संगत का अपना अलग महत्व है। धोखेबाज, झूठे और छल-कपट का मुखोटा पहने लोगों से दूरी बनाने में ही लोगों की भलाई होती है, क्योंकि ऐसे लोग बुरे वक्त में अपना असली रंग दिखाकर आपकी मदद नहीं करते हैं।

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने अपनी नीति शास्त्र में दोस्ती, तरक्की और प्रेम आदि कई चीजों के बारे में लिखा हैं। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति अपने जीवन में उन चीजों का पालन करता है, तो उसे सफलता जरूर मिलती है। इसके अलावा नीति शास्त्र में उन चीजों के बारे में भी लिखा गया है, जो व्यक्ति की तरक्की को रोकते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन-कौन लोग है जिनसे लोगों को हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए-

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti : चाणक्य के ये विचार बदल देंगे आपकी जिंदगी, कभी नहीं करना पड़ेगा हार का सामना

इन 3 लोगों की संगति रोक देती है तरक्की

आचार्य चाणक्‍य (Chanakya Niti) के मुताबिक, मूर्ख शिष्‍यों को उपदेश व सलाह देने से कभी कोई लाभ नहीं मिलता है। ये लोग केवल और केवल अपने आप को सर्वोपरि मानते है। दूसरों की अच्छी सलाह में भी ये गलतियां निकालते हैं। अपने आगे किसी और की नहीं सुनते व चलने देते। इसलिए ऐसे लोगों को किसी प्रकार का ज्ञान देना बेकार होता है। आपकी भलाई इसी में है कि आप ऐसे लोगों से दूरी बनाएं। इससे आपका समय भी बचेगा। साथ ही जीवन में अपार सफलता के योग खुलेंगे।

चाणक्य कहते हैं दुखियों का साथ जरूर देना चाहिए लेकिन जो लोग खुद समस्याओं से निकलने का प्रयास नहीं करते हैं, उनसे दूरी बनाने में ही आपका फायदा है। जो लोग हमेशा अपना रोना रोते रहते हैं, उनसे दूरी बनाने से ही आपको जीवन में अपार सफलता मिलती है।

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने अपनी नीति शास्त्र में ऐसी महिलाओं को भी गलत बताया है जो सिर्फ अपनी चलाती हैं। जो घर में किसी की भी बात नहीं सुनती। चाणक्य कहते है कि ऐसी दुष्ट स्वभाव वाली स्त्रियों से हमेशा लोगों को दूर रहना चाहिए। इसके अलावा जो महिलाएं हमेशा कड़वाहट से भरे बोल बोलती हैं, झूठ बोलती है और जिनकी धोखा देनी की फितरत होती है, उनसे भी दूरी बनानी चाहिए। ऐसी महिलाएं घर में आगे की पीढ़ियों पर बुरा असर डालती है।

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य के इन विचारों को जरूर अपनाएं, जीवन में कभी भी नहीं मिलेगी असफलता

Exit mobile version