Nirjala Ekadashi 2023 : निर्जला एकादशी व्रत में अपनाएं ये सावधानी, नहीं तो विष्णु जी हो जाएंगे नाराज

Nirjala Ekadashi 2023

Nirjala Ekadashi 2023 : हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता हैं, जो इस बार 31 मई 2023 को पड़ रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। माना जाता है कि एकादशी का व्रत (Nirjala Ekadshi 2023) रखने से विष्णु जी अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार एकादशी तिथि का आरंभ 30 मई 2023 को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन उसी दिन दोपहर 01 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadshi 2023) का व्रत 31 मई 2023 को रखा जाएगा। वहीं, इस दिन विष्णु जी की पूजा के दो शुभ मुहूर्त है। एक है सुबह 05 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 51 मिनट तक है, जबकि दूसरा है सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर दोपहर दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक। इसके अलावा व्रत का पारण 1 जून 2023 को सुबह 05 बजकर 24 मिनट से सुबह 08 बजकर 10 मिनट के बीच करें।

यह भी पढ़ें- Nirjala Ekadshi 2023 : 31 मई को रखा जाएगा निर्जला एकागशी व्रत, इन चीजों का करें दान

निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम

  1. निर्जला एकादशी के दिन (Nirjala Ekadshi 2023) दातुन से दांत साफ नहीं करना चाहिए। प्रचलित मान्यता के अनुसार, कहा जाता है कि इस दिन किसी पेड़ की टहनियों को तोड़ने से विष्णु जी नाराज होते हैं।
  2. इस दिन आलस्य को त्याग कर सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करें।
  3. जो लोग निर्जला एकादशी का व्रत रखते है, उन्हें व्रत वाले दिन बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
  4. एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा में चावल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  5. व्रत के दिन (Nirjala Ekadshi 2023) फालतू की बात में पड़ने से बचें। साथ ही किसी से अशब्द न बोलें।
  6. निर्जला एकादशी के दिन भूलकर भी मांस, मदिरा जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन केवल और केवल सात्विक भोजन ही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Nirjala Ekadshi 2023 : निर्जला एकागशी कब? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version