Swami Vivekananda Jayanti 2023 | पीएम करेंगे 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन

swami vivekananda jayanti

swami vivekananda jayanti

Swami Vivekananda Jayanti : हर साल 12 जनवरी के दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। इस दिन को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। दरअसल, कम उम्र में संन्यासी बनने वाले स्वामी विवेकानंद ने करोड़ो युवाओं को अपने कार्य से प्रेरित किया है। इसलिए 1985 में भारत सरकार ने स्वामी जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया। आज प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा शाम चार बजे कर्नाटक के हुब्बल्लि में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा।

 

 

ये भी पढ़े : शास्त्री जी की पुण्य तिथि आज, जाने कैसे थे देश के दूसरे प्रधानमंत्री

 

 

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। विवेकानंद जी को पूरा देश उनकी बुद्धिमानी और हाजिर जवाबी के लिए हमेशा याद करता है। स्वामी जी बहुत कम उम्र में ही संन्यासी बन गए थे। उन्होंने 19वीं शताब्दी के अंत में विश्व मंच पर हिंदू धर्म को एक मजबूत पहचान दिलाई थी। स्वामी जी का असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था जिन्हें नरेन के नाम से भी जाना जाता है। स्वामी जी ने बचपन से ही अपनी बुद्धिमानी से सबको चकित कर दिया था। वह एक भिक्षु की तरह सादे कपड़े पहनते और सादा जीवन जीते। दुनिया भर में यात्रा करना और हर के लोगों से मिलते रहना उन्हें पसंद था। आज के दिन विवेकानंज जयंती और युवा दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रमों को आयोजित किया जाता है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी आज शाम लगभग चार बजे कर्नाटक के हुब्बल्लि में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, ‘स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।’

26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा आज शाम को चार बजे करीब कर्नाटक के हुब्बल्लि में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष महोत्सव का विषय ‘विकसित युवा-विकसित भारत’ है। ये कार्यक्रम हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयो‍जित किया जाता है जो स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके विचारों, शिक्षा और योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्र के प्रतिभावान युवाओं को सशक्त और राष्ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करना महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

वहीं, आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें मेरा नमन। एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व जिसने आध्यात्मिकता व देशभक्ति को जोड़ा और विश्व स्तर पर भारतीय मूल्यों का प्रचार किया। उनका जीवन और शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।’’

 

 

Exit mobile version