Chanakya Niti : इन स्थानों पर खर्च किया गया धन कभी व्यर्थ नहीं जाता, हमेशा रहती हैं मां लक्ष्मी की कृपा

Chanakya Niti

Chanakya Niti : आज के समय में ज्यादातर चीजें पैसों पर निर्भर है। अच्छी लाइफस्टाइल, स्वस्थ भोजन और बेहतर जीवनशैली के लिए पैसे बहुत जरूरी है। इसलिए लोग धन कमाने के लिए विभिन्न रास्तों को अपनाते है, लेकिन कई बार कुछ लोग पैसे कमाने में असमर्थ होते है। ऐसे में अगर आप उन लोगों की मदद करते हैं तो इससे आपको पुण्य मिलने के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलती है।

श्रेष्ठ विद्वानों में से एक आचार्य चाणक्य ने भी अपनी नीति शास्त्र में धन कमाने और बचाने दोनों के बारे में लिखा है। चाणक्य कहते हैं कि हर एक इंसान को अपने सामर्थ्य अनुसार दान जरूर करना चाहिए। इसके अलावा कुछ विशेष जगहों पर धन खर्च करने से व्यक्ति को कभी भी हानि नहीं होती है, बल्कि उसकी आमदानी दस गुना और बढ़ जाती है। तो आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी जगहे हैं जहां पैसा खर्च करना कभी व्यर्थ नहीं जाता-

धार्मिक स्थल

धार्मिक स्थलों में हमेशा अपने सामर्थ्य अनुसार दान देना चाहिए। कहा जाता है कि पवित्र स्थल पर दान-पुण्य करना शुभ होता है। साथ ही जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।

सामाजिक कार्यों में

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में लिखा है कि हर एक व्यक्ति को अपनी मेहनत से कमाएं हुए धन का एक हिस्सा सामाजिक कार्यों में जरूर लगाना चाहिए। जैसे कि अस्पताल, स्कूल और प्याऊ आदि बनवाने में। इससे आपको कई लोगों की दुआएं मिलेंगी। साथ ही इन कार्यों से भगवान भी प्रसन्न होते हैं।

बीमारी में

आचार्य चाणक्य कहते है कि अगर आप आर्थिक रूप से सक्षम हैं तो आपको किसी की बीमारी को ठीक करने या फिर जरूरतमंदों के इलाज में पैसा जरूर खर्च करना चाहिए। इससे आपको मानसिक शांति तो मिलेगी ही। साथ ही आपको लोगों की दुआएं भी मिलेंगी।

गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को

गरीब, असहाय, अनाथ और जरूरतमंद लोगों की मदद करने से पहले कभी भी सोचना नहीं चाहिए। इन लोगों के लिए निस्वार्थ भाव से भोजन, शिक्षा और वस्त्र आदि कार्यों पर धन खर्च करने से हमेशा आपकी आमदनी बढ़ती है। इनकी सहायता करने से व्यक्ति को पूजा-पाठ से भी ज्यादा लाभ मिलता है, क्योंकि इन नेक कार्यों का फल सीधे भगवान देते हैं।

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य के इन विचारों को जरूर अपनाएं, जीवन में कभी भी नहीं मिलेगी असफलता

Exit mobile version