बिहार: संपत्ति के लिए बेटे ने की पिता की हत्या, ग्रामीणों ने कहा साइको टाइप था पुत्र

son killed father in bihar nalanda

son killed father in bihar nalanda

बिहार के नालंदा से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक बेटे ने संपत्ति के लालच में आकर अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। कलयुगी पुत्र को पिता की हत्या करने के बाद भी चैन नहीं मिला तो उसने अपने पिता की एक आंख भी फोड़ डाली। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले को लेकर जांच पड़ताल जारी है।

son killed father in bihar nalanda

संपत्ति के लालच में बेटे ने उठाया बड़ा कदम

घटना बिहार के नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के देकपूरा गांव की है। यहां 75 वर्षीय रामकिशोर सिंह की हत्या उसके पुत्र ने पीट-पीटकर कर दी। मृतक की एक आंख भी फोड़ दी गई। दरअसल, आरोपी पुत्र ने संपत्ति के विवाद के कारण वारदात को अंजाम दिया। वहीं घटना के बारे में सुबह तक ग्रामीणों में आग की तरह यह बात फैल गई।

son killed father in bihar nalanda

ग्रामीणों ने बताया पूरा मामला

घटना के बारे में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रामकिशोर सिंह का अपने ही पुत्र जितेंद्र सिंह से संपत्ति को लेकर अकसर विवाद चलता था। मिली जानकारी के मुताबिक, किशोर सिंह अपने छोटे पुत्र आकाश सिंह को भी घर में रहने नहीं देता था। देर रात भी संपत्ति के विवाद को लेकर पिता किशोर सिंह और पुत्र जितेंद्र सिंह के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। दरअसल, ग्रामीणों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का पुत्र जितेंद्र सिंह साइको टाइप का व्यक्ति था। और वह अपनी पत्नी के साथ भी बेरहमी से मारपीट किया करता था, जिसके कारण उसकी पत्नी भी उसे पहले ही छोड़कर अपने मायके में रहती थी। पुत्र के द्वारा अपने पिता की बेरहमी से हत्या करने के दौरान उसकी एक आंख भी फोड़ दी गई। परिजन इस घटना को लेकर कुछ भी खुलकर सामने नहीं बता पा रहे हैं।

son killed father in bihar nalanda

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थाना अध्यक्ष नंदकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया ह। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं पुलिस ने बताया की, घर में सिर्फ पिता और पुत्र ही थे। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि पुत्र के द्वारा ही उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

 

Exit mobile version