बेंगलुरु : पिता को मौत के घाट उतारने के लिए बेटे ने दी 1 करोड़ की दी सुपारी

Son kill his father for money in bengaluru

बेंगलुरु से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक बेटे ने संपत्ति के लालच में आकर अपने ही पिता की सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, 32 साल के एक बेरोजगार शख्स ने संपत्ति विवाद के चलते अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए दो लोगों को 1 करोड़ रुपये की सुपारी दी थी। मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही जांच पड़ताल की गई। जांच में सारा सच सामने आ गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में बेटे सहित दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटे की पहचान मणिकांत के रूप में की गई है।

बेटे ने दी बाप को मारने की सुपारी

ये सनसनीखेज हत्याकांड बेंगलुरु का है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता को पैसो के खातिर मार डाला। पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने 13 फरवरी को अपने पिता की हत्या को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बेटा मणिकांत खुद इस हत्याकांड का चश्मदीद गवाह बना था। वहीं पुलिस ने मामले की जांच की तो पता लगा कि मणिकांत हाल में ही 7 साल की सजा काटकर जेल से निकला था। दरअसल, मणिकांत ने साल 2013 में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी जिसके बाद उसे 7 साल की जेल हो गई। जेल से निकल कर उसने दूसरी शादी की लेकिन दूसरी पत्नी के साथ भी उसके विवाद शुरू हो गए। पुलिस ने आगे बताया कि, आरोपी मणिकांत की दूसरी पत्नी के साथ एक बेटी भी है।

1 करोड़ की सुपारी देकर किया पिता को खलास

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि, मणिकांत को 2020 में बेंगलुरु सेंट्रल जेल से बाहर निकला था। जेल से आने के बाद उसने दूसरी शादी रचा ली जिसमें उसकी एक बेटी भी थी। बेरोजगार बैठा मणिकांत केवल अपनी पत्नी से विवाद करता था जिस कारण वह उससे अलग रहती थी। इस क्रम में मृतक नारायण स्वामी ने अपनी बहू के नाम पर एक फ्लैट खरीदने का निर्णय किया जो आरोपी को कतई बर्दाश्त नहीं था। मणिकांत ने इसके बाद अपने पिता को मारने की सुपारी दो लोगों को दी जो उसके साथ जेल में थे। आरोपी ने दोनों बदमाशों को काम पूरा होने के बाद 1 करोड़ देने का वादा भी किया। इतना ही नहीं काम पूरा होने से पहले मणिकांत ने दोनों को एक लाख रुपये भी दिए थे। पुलिस ने आरोपी मणिकांत सहित दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

 

Exit mobile version