दिल्ली : वैलेंटाइन डे पर एक ओर श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड का खुलासा, फ्रिज में मिला युवती का शव

delhi crime news

दिल्ली में हुए श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड की तरह एक ओर सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, वैलेंटाइन डे पर एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। मामले का खुलासा तो तब हुआ जब पुलिस ने युवती का शव एक ढाबे के फ्रिज से निकाला। इस मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या को अंजाम देने के बाद शादी रचाने चला गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने साहिल नाम के एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ढाबे के फ्रिज में मिला लड़की का शव

ये दिल दहला देने वाला मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का है। यहां पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला। जानकारी के मुताबिक मृतक निक्की और साहिल लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन उसका बॉयफ्रेंड किसी दूसरी महिला से शादी करना चाहता था। इसी बात पर दोनों कपल के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान मृतका निक्की ने साहिल को धमकी देते हुए कहा कि अगर वह किसी और से शादी कर लेगा तो वह उसको फंसा देगी। माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर आरोपी साहिल ने निक्की को रास्ते से हटाने की ठान ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

हत्या के बाद रचाई शादी 

इस मामले को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, आरोपी साहिल ने सुबह अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतारा वहीं शाम को अपनी शादी रचा ली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि, उसकी शादी 10 फरवरी को थी। इसी दिन उसने निक्की को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। आरोपी ने आगे बताया कि, उसने 9-10 फरवरी की मध्य रात्रि को ISBT के पास कार में गला दबाकर निक्की की हत्या की थी। हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए साहिल बहुत समय तक इधर-उधर घूमता रहा, फिर उसने शव को मित्राओं गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक खाली प्लॉट में अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रख दिया था। लाश को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी शाम को अपनी शादी का जश्न मनाने चला गया। आरोपी साहिल गहलोत ने खुलासा किया कि वह दिल्ली के मित्रांव गांव का रहने वाला है। स्कूली शिक्षा के बाद उसने जनवरी 2018 में उत्तम नगर स्थित करियर पॉइंट कोचिंग सेंटर में एसएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। उस समय हरियाणा के झज्जर की रहने वाली निक्की यादव भी इसी इंस्टीट्यूट में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। आरोपी ने बताया कि उसने निक्की के साथ अपने रिश्ते की जानकारी घरवालों को नहीं दी थी। आरोपी के परिवार वाले उसकी शादी किसी ओर लड़की से कराना चाहते थे। आरोपी ने आगे बताया कि, उसने अपनी शादी की जानकारी निक्की को नहीं दी थी। लेकिन किसी तरह उसको भनक लग गई। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि निक्की ने साहिल को धमकी देते हुए कहा कि, अगर वह किसी और से शादी कर लेगा तो वह उसको फंसा देगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस को मिली वैलेंटाइन डे पर शव की जानकारी

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, उन्हें मंगलवार की सुबह ढाबे के फ्रिज में एक लड़की के शव मिलने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस ने फौरन घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो सारा मामला सामने आ गया। बता दे कि मृतक और आरोपी साहिल एक दूसरे को कई सालो से जानते थे। दोनों 2018 से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। मृतक निक्की हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। पुलिस ने दिल्ली के कैर गांव से आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version