भूलकर भी नहीं भूलेंगे कोई चीज, बस इस तरीके से करें पढ़ाई

पढ़ने का सही तारीका

भूलना इंसान की फितरत हैं। लेकिन भूलने की समस्या खासकर छात्रों के लिए समस्या खड़ी कर देती है। पढ़ा हुआ अकसर छात्र भूल जाते हैं। ऐसे में जरूरत हैं पढ़ाई के तरीके को बदलने की। सवाल ये भी की आखिर पढ़ा कैसे जाए ? स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दौरान कई बातों का ध्यान रखना होता है। ऐसे में पढ़ा हुआ याद रहना चाहिए, ताकि एग्जाम में परेशानी न हो। कुछ चीजों को फॉलो कर एग्जाम में बेहतर किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको पढ़ाई कैसे करें इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये इस बारे में जानते है।

 

पढ़ने का समय करें तय

कोई कहेगा की आखिर पढ़ने का भी कोई समय होता है, पढा़ई तो कभी भी की जा सकती है। जी बिल्कुल, ये सहीं बात है। लेकिन सुबह का समय पढा़ई करने के लिए सबसे सही माना जाता है। दरअसल, सुबह के समय पढ़ी हुई चीजें याद रहती हैं। सुबह के समय पढ़ाई करने से काफी हद तक चीजों को याद रखने में मदद मिलती है।

 

रट्टा न मारें

अकसर छात्र पढ़ाई के दौरान चीजों को रटने की कोशिश करते हैं, जो कि बिल्कुल भी सहीं नहीं है। रटने का मतलब होता है भूलना। पढ़ी हुई चीजों को रटना नहीं चाहिए। किसी भी चीज को इस प्रकार पढ़े और समझें, ताकि वो यादे रहें। रट्टा मारना अकसर एग्जाम में काम नहीं आता और आप परेशान हो उठतें हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।

 

कितने घंटे की पढ़ाई हैं जरूरी ?

आप अपने कोर्स और सिलेबस के हिसाब से पढ़ाई का समया फिक्स कर सकते हैं। कहा जाता है कि 24 घंटे में कम से कम 6 से 8 घंटे पढ़ाई करनी ही चाहिए। इसके अलावा आप अपनी क्षमता और समय के हिसाब से अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। ऐसा करने से काफी मदद मिलती है।

 

चीजों को याद करें और लिखें

पढ़ाई करते समय किसी भी चीज को याद करने के बाद उसे लिखें। ऐसा करना चीजों को याद रखने में आपकी मदद करेगा। लगातार ऐसा करने से छात्र पढ़ा हुआ कम भूलते हैं और उनके लिखने की क्षमता भी तेज होती है।

 

रिवाइज करना जरूरी

अपने सिलेबस को रिवाइज करते रहना जरूरी है। सिलेबस को अगर आप रिवाइज करते रहेंगे तो इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। चीजें याद रहेंगी और आप एग्जाम में बेहत कर पाएंगे।

 

दोस्तों से सिलेबस डिस्कस करना भी जरूरी

सिलेबस में काफी चीजें कई बार छुट जाती हैं। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने दोस्तों के टच में रहें। सिलेबस में जो आपने नहीं पढ़ा है उसके बारे में अपने दोस्तों और खासकर शिक्षकों से पूछते रहें। इससे आपको काभी मदद मिलेगी।

 

डाइट में शामिल करें ये चीजें

मेमोरी क्षमता बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में बादाम, डार्क चॉकलेट, रात के समय दूध तथा हरी साग सब्जियों को जरूर शामिल करें। इसके अलावा आप सुबह के समय एक्सरसाइज औऱ योग को भी शामिल कर सकते हैं । ये सभी चीजें दिमाग को तेज करती है और शरीर स्वस्थ भी रहता है।

Exit mobile version