Richa Chadha : विदेशी महिला संग गैंग रेप पर सामने आया ऋचा चड्ढा का रिएक्शन, घटना को बताया शर्मनाक

Richa Chadha

Richa Chadha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा आए दिन सुर्खइयों में छाई रहती हैं। ऋचा ने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया है। वहीं वो हर मुद्ये पर खुलकर बात करती भी नजर आती हैं। ऋचा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वहीं अब एक्ट्रेस ने झारखंड के दुमका में एक विदेशी महिला से गैंगरेप की घटना का खुलासा किया है।

सात ग्रामीणों द्वारा स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। ऋचा ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। साथ ही  एक्ट्रेस ने अपने सोशस मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस घटना पर चिंता व्यक्त किया है।

महिलाओं संग होते बलात्कार को लेकर सोशल मीडिया पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा

आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा कर इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, ‘शर्मनाक, विदेशियों के साथ भारतीय वैसे ही व्यवहार कर रहे हैं, जैसे वे अपनी महिलाओं के साथ करते हैं। हमारे ऐसे समाज पर शर्म आती है।’ ऋचा चड्ढा के अलावा अभिनेता और गायक दुलकर सलमान ने भी इस शर्मनाक घटना पर फ्रतिक्रिया दी है।

दुलकर सलमान ने कहा, ‘इस घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। आप दोनों हाल ही में कोट्टायम गए थे, जहां पर करीबी दोस्तों ने आपको भोजन पर बुलाया था। ऐसा कहीं भी किसी के साथ नहीं होना चाहिए।’

इन फिल्मों में नजर आएंगी एक्ट्रेस

गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

ऋचा के अलावा इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा वह अपनी और अली फजल की प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म ‘फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ बनकर तैयार हैं। इसके अलावा वह आखिरी बार ‘फुकरे 3’ में नजर आई थीं।

Exit mobile version