Bigg Boss 16 : मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट का नाम आया सामने, जानकर हो जाएंगे हैरान

Bigg Boss 16 most popular contestant

Bigg Boss 16 most popular contestant

Bigg Boss 16 most popular contestant : टेलेविज़न इंडस्ट्री का सबसे लोकप्रिय शो बिग बॉस, हर बार की तरह इस बार भी सुर्खियों में बना हुआ है। औरमैक्स (ormax) द्वारा, हर हफ्ते बिग बॉस के मोस्ट पॉपुलर कंटस्टेंट्स की लिस्ट जारी की जाती हैं। इस लिस्ट को सोशल मीडिया पर मिले हर एक कंटेस्टेंट्स के प्यार और रिस्पांस के आधार पर बनाया जाता है।

पिछले कई हफ्तों से इस लिस्ट (Bigg Boss 16 most popular contestant) में अब्दु रोज़िक (Abdu Rozik) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) छाई हुई थी। लेकिन इस बार जो नाम सामने आया है उसने सबको हैरान कर दिया हैं।

मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट बने…

Bigg Boss 16 most popular contestant

औरमैक्स की लिस्ट के मुताबिक, इस सप्ताह मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट (Bigg Boss 16 most popular contestant) का खिताब एमसी स्टैन को मिला हैं। इस बार ये लिस्ट 31 दिसंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक के बीच की है। इस पूरे हफ्ते एमसी स्टैन (MC Stan) घरवालों के साथ-साथ दर्शकों के दिल में भी जगह बनाने में कामयाब हुए है। बिग बॉस के घर में, न्यू ईयर पर स्टैन का लाइव कॉन्सर्ट हुआ था, जिसकी वजह से वो (MC Stan) पूरे हफ्ते (Bigg Boss 16 most popular contestant) छाये रहे थे। इसके अलावा अर्चना गौतम के साथ हुए उनके झगडे की वजह से भी वह चर्चा में बने हुए थे।

पहली बार इस कंटेस्टेंट ने बनाई जगह

Bigg Boss 16 most popular contestant

बिग बॉस के मोस्ट पॉपुलर कंटस्टेंट्स की लिस्ट में अब्दु रोज़िक (Abdu Rozik) को दूसरा स्थान मिला है। शो में फैंस को अब्दु की परफॉरमेंस और मस्ती बहुत ज्यादा पसंद आ रहीं हैं। जबकि तीसरे नंबर (Bigg Boss 16 most popular contestant) पर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) छाई हुई है। प्रियंका का बेबाक अंदाज लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा हैं। लेकिन, इस हफ्ते वो ऐसा कमाल नहीं कर पाई।

औरमैक्स की लिस्ट (Bigg Boss 16 most popular contestant) में चौथे नंबर पर शिव ठाकरे (Shiv Thakare) बने हुए है। हालांकि, टीना दत्ता (Tina Dutta) को पहली बार इस लिस्ट में जगह मिली हैं। इस बार वो (Tina Dutta) शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के साथ अपनी नोक-झोक की वजह से चर्चा में रहीं। इसीलिए उन्हें इस बार पांचवा स्थान मिला हैं।

Exit mobile version