पढ़ाई में खूब लगेगा मन, अपनाएं ये तरीके

Tips For Studying

Tips For Studying

Tips For Studying : जीवन में सफल होने के लिए पढ़ाई ऐसा साधन है, जिसके जरिए बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती हैं। परीक्षा में उत्‍तीर्ण होके मनपसंद जॉब हासिल की जा सकती है। हालांकि, कुछ लोगों से मन लगाकर पढ़ाई नहीं होती, जिससे अच्छे अंक नहीं आते और मनचाहा कॉलेज, जॉब और अच्छी जगह पर काम करने का मौका नहीं मिलता।

कुछ बच्चे ऐसे भी होते है जो पढ़ना-लिखना चाहते है लेकिन ध्यान केंद्रित करके नहीं पढ़ पाते। पढ़ाई शुरू करने से पहले व्यक्ति को अपना मन स्थिर करना चाहिए। लेकिन अगर हर बार पढ़ाई में मन नहीं लगता तो उसके भी कई कारण हो सकते हैं।

 

मन विच‍लित होने के कई कारण है। जैसे कि-

– सोशल मीडिया पर बढ़ती लोगों की सक्रियता

– आसपास से आता शोर

– तमाम वीडियो गेम्स

– टेंशन

– ज्यादा सोचना

– सही वातावरण का न होना आदि।

अपनाएं ये तरीके

बता दें कि पढ़ाई में ध्यान व मन लगाने के कई तरीके है, जिनका पालन करने से आसानी से आपका मन पढ़ाई में लगेगा और आप अच्छे मार्क्स से पास हो जाओगे।

– पढ़ाई में मन नहीं लगने का मुख्य कारण होता है दिमाग का शांत न होना। इसलिए सबसे पहले पूरी नींद लें। इससे हॉर्मोन तो सही तरीके से काम करेंगे ही। साथ ही दिमाग को भी आराम मिलेगा।

– पढ़ाई करने के लिए ऐसी जगह पर बैठे, जहां का वातावरण शांत हो।

– रोजाना सुबह मेडिडेशन करें। ऐसा करने से मन तो शांत रहेगा ही। साथ ही पूरे दिन आप तरो-ताज़ा भी महसूस करेंगे।

– पढ़ाई करते वक्त कुर्सी पर बैठे और स्‍टडी टेबल का इस्तेमाल करें। सीधे बैठकर पढ़ने से मन एकाग्र रहता है और आलस नहीं आता।

– टाइम टेबल अनुसार ही पढ़ाई करें। सबसे पहले योजना बनाए कि कब क्या करना है और उसके अनुसार पढ़ाई करें।

– पढ़ाई करने से पहले ध्यान भटकाने वाली चीजों को खुद से दूर रख दें। मोबाइल, वीडियो गेम्स और आदि चीज़ों को पहले ही अलग रख दें।

– थकान और अच्छा महसूस होने पर पढ़ाई न करें। पहले शरीर को रिलैक्स करें और फिर पढ़े।

– अपने वीक पॉइंट्स पर ध्यान दें, और उन पर काम करें। ऐसा करने से पढ़ाई में मन लगेंगा।

– टाइम देख कर पढ़ाई करने बैठे और एक बार में लगभग 50 मिनट तक जरूर पढ़ाई करें। इसके बाद थोड़ा से ब्रेक लें और फिर से एनर्जी के साथ पढ़ने बैठे। ब्रेक की वजह से दिमाग और मन रिलैक्स होगा और आलस नहीं आएगा।

Exit mobile version