Jharkhand : स्पैनिश महिला टूरिस्ट से रेप करने वाले 5 दरिंदो को पुलिस ने दबोचा, 3 को भेजा गया जेल

jharkhand

Jharkhand : एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और भारत का दुनिया में डंका बज रहा है तो वहीं कुछ लोग देश की छवि को बिगड़ने में लगे है। झारखण्ड में एक विदेशी पर्यटक के साथ सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया गया। यह मामला झारखंड के दुमका का बताया गया है जंहा एक स्पेनिश जोड़े को बंदी बनाकर कुछ अनजान लोगो ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया। यह घटना 1 मार्च को घटित होने की बात बताई गई है। बताया गया है कि स्पेन से भारत घूमने आये एक स्पेनिश जोड़े को राज्य के राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा पुलिस थाना के कुरुमाहाट में कथित तौर पर बलात्कार किया ,जंहा ये लोग एक तंबू में रात बिता रहे थे। स्पेनिश दंपति ने एक वीडियो में कहा की उसके साथ कुछ लोगो ने बलात्कार किया और पति को बहुत मारा. महिला ने कहा कि उस इलाके में होटल नहीं होने के कारण हमलोग लोग तंबू में रह रहे थे।

 

ये भी पढ़ें :  Delhi : नरेला में हुए 81 लाख लूट मामले को पुलिस ने सुलझाया, 50 लाख के साथ तीन गिरफ्तार

 

इस मामले के सामने आने के बाद झारखण्ड पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. झारखंड पुलिस की ओर से कहा गया है कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है ,जंहा उनके साथ रेप होने की पुष्टि की गई है। मामला दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच करते हुए अभी तक 5 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। इन पांच आरोपियों में से 3 को जेल भेज दिया गया है। साथ ही इस मामले में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है। वहीं,इस मामले के सामने आने के बाद कुछ विदेशी मीडिया ने भारत पर सवाल खड़े करने की कोशिश की है। इस मामले पर अमेरिका की एक न्यूज़ चैनल ने भारत को निचा दिखने की कोशिश की जहां इस अमेरिकी चैनल को भारत की ओर से करारा जवाब भी दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें : Delhi : आबकारी नीति घोटाले मामले में ईडी के सामने पेश होने को तैयार हुए केजरीवाल, पर रख दी एक शर्त

 

दरअसल, एक अमेरिकी चैनल ने  भारत को इस मामले पर घेरते हुए कहा कि भारत में 2022 के बाद हर दिन 90 रेप होते है. इस अमेरिकी चैनल ने इसकी सबसे बड़ी वजह भारत की न्याय प्रणाली को बताया। हालांकि, इस पोस्ट के बाद नेशनल कमीशन फॉर वुमन की प्रमुख रेखा शर्मा ने तीखी प्रतिकिया जताते कहा कि किसी एक जगह के मामले को लेकर पुरे भारत को नहीं बदनाम कर सकते है. आपको बता दे कि फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस मामले में किए गए 5 आरोपियों के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है।

Exit mobile version