Javed Akhtar: 26/11 मामले पर दिए बयान पर जावेद अख्तर को रास नहीं आया कंगना का ट्वीट, कहा- ‘उनको छोड़िए, चलिए आगे…’

0
506
Javed Akhtar’s Reply Reaction On Kangana’s Tweet

Javed Akhtar: दिग्गज भारतीय गीतकार जावेद अख्तर पाकिस्तान के लाहौर में दिए गए एक बयान को लेकर जमकर लाइमलाइट छाए हुए हैं। दरअसल, जावेद साहब ने पाकिस्तान में बैठकर ही आतंकवाद और 26/11 हमले को लेकर पाकिस्तान पर सीधा निशाना साधा था। उनके इस बयान का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था और इसी के साथ देशभर के सभी लोगों और सितारों ने भी गीतकार के इस बयान की तारीफ की थी। इस लिस्ट में बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शामिल था, जिन्होंने जावेद जी के इस बयान पर उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि घर में घुसकर मारा है। हालांकि लगता है कि जावेद जी और कंगना के बीच का विवाद अब तक खत्म नहीं हुआ है। कंगना के टिप्पणी के बाद जावेद जी ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

Javed Akhtar Trolled For Reacting To Fabindia Ad1400 617aa9dd490a5 1

जावेद जी ने कंगना के लिए कही ये बात

हाल ही में जावेद अख्तर पाकिस्तान के फैज फेस्टिवल से वापस भारत आए है। इस दौरान हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनसे जब कंगना के ट्वीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने किसी तरह इस मामले में बात करने से खुद को रोका, लेकिन जब दोबारा उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘मैं कंगना को जरूरी नहीं समझता तो उनके द्वारा की गई बात कैसे अहम हो सकती है। उनको छोड़िए, चलिए आगे बढ़िए।’ गौरतलब है कि कुछ वर्षों पहले जावेद अख्तर और कंगना रनौत मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं। यहां तक की दोनों के बीच का विवाद इतना आगे बढ़ गया था कि जावेद साहब ने तो कंगना के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी थी।

कंगना ने जावेद साहब के बयान पर कही थी ये बात

कंगना रनौत ने जावेद साहब के इवेंट का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए उनकी तारीफ में लिखा था, ‘जब मैं जावेद साहब की पोइट्री सुनती हूं तो लगता था कि कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है, लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में कभी तो खुदाई होती है उनके साथ। जय हिंद जावेद अख्तर साहब…घर में घुस के मारा…हाहाहा।’। जावेद अख्तर के इस रिएक्शन के बाद ये जाहिर है कि दोनों के बीच का मनमुटाव अभी तक खत्म नहीं हुआ है।