Oppo Reno 10 5G : दमदार फीचर्स के साथ ओप्पो का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें खूबियां

Oppo Reno 10 5G

Oppo Reno 10 5G: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने आज दोपहर 12 बजे अपने नए फोन Oppo Reno 10 5G सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया। इस सीरीज के तहत Oppo Reno 10 5G, Reno 10 Pro 5G और Reno 10 Pro+ 5G स्‍मार्टफोन्‍स शामिल है जिसे कंपनी ने पेश किया है। नई रेनो सीरीज के सभी हैंडसेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड ColorOS 13.1 पर चलते हैं। इनमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 6.7 इंच डिस्प्ले हैं। इसमें और कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं जो इस स्मार्टफोन को काफी बढ़िया बनातें हैं। तो आइए डिटेल्स में इसके फीचर्स और कीमत से संबंधित जानकारी के बारे में जानते हैं….

Oppo Reno 10 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इन तीनों ही हैंडसेट में लगभग एक से फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, कैमरा और बैटरी के मामले में थोड़ से अलग है। हम इस आर्टिकल में इसके सबसे बेस वेरियंट के बारे मे जानेंगे जो कि Oppo Reno 10 है। ओप्पो रेनो 10 5G आइस ब्लू और सिल्वर ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस है और इसमें 32MP टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा है। स्मार्टफोन को 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया गया है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है। ओप्पो रेनो 10, 67W चार्जिंग को सपोर् करता है और इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल रही है।

The other 2 members of the Reno10 Series, OPPO Reno10 Pro 5G and OPPO Reno10 5G are the industry’s first and only two phones to have 32MP Telephoto Portrait Camera in this price segment.#OPPOReno10Series #MakeEverySceneSpectacular #ThePortraitExpert pic.twitter.com/h7uTIkyP45

— OPPO India (@OPPOIndia) July 10, 2023

Oppo Reno 10 5G की कीमत

कीमत की बात करें तो अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, रिपोर्टस में यह दावा किया जा रहा हैं कि Oppo Reno 10 5G के दाम का ऐलान 20 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा। इसे आइस ब्लू और सिल्वरी ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

Exit mobile version