Ashadha Masik Shivratri 2023 : आषाढ़ मासिक शिवरात्रि के दिन पड़ रहा है भद्रा का साया, जानें समय

Ashadha Masik Shivratri 2023

Ashadha Masik Shivratri 2023 : आषाढ़ मासिक शिवरात्रि के दिन विशेष तौर पर भगवान शिव की आराधना की जाती हैं। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आषाढ़ मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता हैं, जो इस बार 16 जून 2023 को पड़ रहा है। प्रचलित मान्यता के मुताबिक, इस पावन दिन व्रत रखने से और शिव जी की विधिपूर्वक (Ashadha Masik Shivratri 2023) पूजा-अर्चना करने से मनुष्य के जीवन में चल रही सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। साथ ही महादेव के आशीर्वाद से व्यक्ति की सभी इच्छा जल्द पूर्ण होती है। इसके अलावा उसके घर-परिवार में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Mahesh Navami 2023 : महेश नवमी के दिन करें शिव जी की आराधना, जल्द पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 16 जून 2023 को सुबह 08 बजकर 39 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 17 जून 2023 को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में आषाढ़ मासिक शिवरात्रि (Ashadha Masik Shivratri 2023) का व्रत 16 जून 2023 को रखा जाएगा।

आपको बता दें कि इस खास दिन शिव जी की पूजा के कई शुभ मुहूर्त हैं। इस दिन प्रात: काल भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक है। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 22 मिनट से लेकर 02 बजकर 07 मिनट तक शुभ-उत्तम मुहूर्त है। वहीं रात में 09 बजकर 51 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 07 मिनट तक लाभ-उन्नति मुहूर्त है। इसके अलावा देर रात 12 बजकर 02 मिनट से लेकर 12 बजकर 42 मिनट तक भी पूजा का शुभ मुहूर्त है।

शिवरात्रि पर कब से कब तक रहेगा भद्रा का साया

आपको बता दें कि इस बार आषाढ़ मासिक शिवरात्रि (Ashadha Masik Shivratri 2023) के दिन भद्रा का साया सुबह 08 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। हालांकि इस बार भद्रा का वास स्वर्ग में है। इसके मुताबिक इसका पृथ्वी पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का महत्व, जानिए शिव जी के इस मंत्र की शक्ति

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version