Nirjala Ekadashi 2023 : निर्जला एकादशी व्रत आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Nirjala Ekadashi 2023

Nirjala Ekadashi 2023 : हर वर्ष ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता हैं, जो इस बार आज यानी 31 मई 2023 को रखा जाएगा। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति नियमित रूप से निर्जला एकादशी का व्रत रखता है, तो उससे विष्णु जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते है। साथ ही अपनी कृपा उस पर बरसाते हैं।

यह भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2023 : निर्जला एकादशी व्रत में अपनाएं ये सावधानी, नहीं तो शिव जी हो जाएंगे नाराज

विष्णु जी की पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार एकादशी तिथि का प्रारंभ 30 मई 2023 को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 31 मई को दोपहर 01 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadshi 2023) का व्रत 31 मई को रखा जाएगा। वहीं, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के दो शुभ मुहूर्त हैं। एक है प्रात: काल 5 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 51 मिनट तक, जबकि दूसरा है सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर दोपहर दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक। इसके अलावा व्रत का पारण अगले दिन 1 मई को होगा, जिसका समय है प्रात: काल 5 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 10 मिनट तक।

निर्जला एकादशी पर करें इन चीजों का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन (Nirjala Ekadshi 2023) कुछ चीजों का दान जरूर करना चाहिए। जैसे कि-

  1. जरूरतमंदों को जल या शरबत पिलाएं।
  2. गुड़ का दान करें।
  3. जूते का दान करना भी शुभ होता है।
  4. अनाज का दान करने से परिवार में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम

  1. दातुन से दांत साफ न करें।
  2. आलस्य को त्याग कर सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करें।
  3. व्रती को आज के दिन बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए।
  4. विष्णु जी की पूजा में चावल का इस्तेमाल नहीं करें।
  5. किसी से अशब्द न बोलें।
  6. मांस, मदिरा जैसी चीजों का सेवन करने से बचें।

यह भी पढ़ें- Nirjala Ekadshi 2023 : 31 मई को रखा जाएगा निर्जला एकागशी व्रत, इन चीजों का करें दान

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version