इस दिन जारी होगा NEET PG 2023 स्कोरकार्ड, डेट आई सामने!

Neet PG 2023

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी NEET PG 2023 स्कोर शनिवार 25 मार्च 2023 को आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। NBE की आधिकारिक वेबसाइट पर NEET PG 2023 का स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। स्कोरकार्ड जारी किए जाने के बाद जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वो इसे natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाकर इसे देख सकते हैं या चाहे तो डाउनलोड भी कर सकते हैं।

14 मार्च को आए थे परिणाम

गौरतलब है कि NEET PG 2023 के परिणाम 14 मार्च, 2023 को घोषित किए गए थे। रिजल्ट नोटिस के अनुसार NEET-PG 2023 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट्स के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर 25 मार्च 2023 या उसके बाद से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके जारी होने के बाद उम्मीदवार आसान से स्टे्प्स से स्कोर को डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: DU में पोस्ट ग्रेजुएशन एडमिशन के लिए CUET-PG जरूरी, दाखिले के लिए बदले गए नियम

स्कोरकार्ड के लिए आपको NBE की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा। यहां आप होम पेज पर ही उपलब्ध NEET PG 2023 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण दर्ज करें और फिर आपका स्कोर कार्ड आपके सामने आ गया जाएगा। आप यही से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि परिणामों के अनुसार, सामान्य और EWS श्रेणियों के लिए NEET PG 2023 परीक्षा के लिए कट-ऑफ मार्क 800 में से 291 है, सामान्य उम्मीदवारों के लिए यह 274 है और SC, ST और OBC उम्मीदवारों के लिए यह कट-ऑफ मार्क257 है। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों के पास अपने NEET PG 2023 स्कोरकार्ड होने चाहिए। NEET PG काउंसलिंग प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होने की संभावना है।

Exit mobile version