सिविल सेवा परीक्षा में काफी मदद करती हैं एनसीआरटी की किताबें, जानिए कैसे ?

WhatsApp Image 2022 10 03 at 6.06.05 PM

एनसीआरटी की किताबें देश में आयोजित होने वाली कई प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी काम आती हैं। एनसीआरटी की किताबें सिविल परीक्षा में काफी मददगार होती है। अकसर शिक्षकों और सिविल परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थानों द्वारा एनसीआरटी की किताबों को पढ़ने और इसी से तैयारी करने की सलाह छात्रों को दी जाती हैं।

सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों से अगर आप एनसीआरटी की किताबों को पढ़ने और उससे तैयारी करने के बारे में पूछेंगे तो आपको वें ये जरूर बताएंगे की हां एनसीआरटी की किताबें एग्जाम में कापी हेल्प करती हैं। अब सवाल ये है कि एनसीआरटी की किताबों में ऐसा क्या हैं जो अन्य किताबों में नहीं ? इसी की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं। आइये इस बारे में जानते हैं।

क्यों खास है एनसीआरटी की किताबें

एनसीआरटी की किताबें सिविल परीक्षा की तैयारी में काफी मददगार होती है। ये सच है । दरअसल, एनसीआरटी भारत सरकार की संस्था है। सिविल सेवा परीक्षाओं में एनसीआरटी की किताबों से सवाल इसलिए भी लिए जाते है क्योकि ये किताबे लोग बचपन से ही पढ़ते आते हैं। ऐसे में ये काफी सही भी लगता है कि सिविल सेवा की परीक्षा के लिए एनसीआरटी की किताबें को पढ़ना सही है।

भाषा के स्तर पर होता है लाभ

सिविल सेवा की परीक्षा में एनसीआरटी की किताबों से तैयारी करने का एक फायदा भाषा के स्तर पर सुधार होना भी है। जब आप एनसीआरटी की किताबों से तैयारी करते हैं तो आपका एक तरह से रिवाइज होता है। एनसीआरटी की किताबों को पढ़ने से हिंदी के विधार्थियों को भाषा पर पकड़ का लाभ भी मिलता है।

सवाल पूछे जाने की संभावना होती है ज्यादा

ऐसा कहा जाता है कि एनसीआरटी की किताबों को पढ़ने से सिविल सेवा परीक्षाओं में सवाल को जल्द समझने और उसका तार्किक जवाब देने में मदद मिलती है। साथ ही एनसीआरटी की किताबों से सवाल पूछे जाने की संभावना भी ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए क्योकि ये सरकारी किताबें होती है जिसकी मदद से ही प्रश्न तैयार किए जाने की बात कही जाती है।

 

Exit mobile version