मुंबई: सनकी पड़ोसी ने पांच लोगों को चाकू से गोदा, दो की हुई मौत

mumbai crime: neighbor attack on 5 man

पड़ोसी वह होता है जो सुख-दुख में हमारा साथ देता है, लेकिन मुंबई में स्थित ग्रांटरोड इलाके में एक सरफिरे शख्स ने अपने 5 पड़ोसियों को चाकू से गोद डाला। वारदात को शुक्रवार (24 मार्च ) दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

जानलेवा हमले में 2 की मौत

दक्षिण मुंबई स्थित ग्रांटरोड इलाके में एक 54 वर्षीय शख्स ने अपने इमारत में रहने वाले 5 पड़ोसियों को चाकू से गोदकर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चेतन गाला के नाम से की गई है। फिलहाल हमलावर से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं जानलेवा हमले से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिनदहाड़े किया चाकू से वार

मिली जानकारी के मुताबिक वारदात को दिन के समय 3.30 बजे अंजाम दिया गया। हमलावर ने अपने ही इमारत में रहने वाले 5 लोगों को सरेआम चाकू से मार दिया इस नजारे को सड़क पर खड़ी भीड़ ने लाइव देखा। वारदात की कई लोगों ने वीडियो भी बना ली। बता दें कि आरोपी ने वारदात को इमारत की गैलरी में अंजाम दिया जिसे देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर डीबी थाना क्षेत्र की पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना डॉ.डी.बी. मार्ग थाना क्षेत्र के पार्वती मेंशन बिल्डिंग में हुई है। आरोपी चेतन (54 वर्ष) जो काफी समय से इस बिल्डिंग में रहता है उसने शुक्रवार की दोपहर चाकू से अपने पड़ोसियों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें अब तब दो लोगों की मौत हो गई है। घायलों को एच.एन.रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Exit mobile version