MS Dhoni : अलग अंदाज में दिखे धोनी, गाया अपना पसंदीदा गाना

MS Dhoni

MS Dhoni : भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी एक बड़ा नाम है। ना सिर्फ नाम है बल्कि एक इमोशन है। भारत के लिए उन्होनें एक से बढ़कर एक काम किया है। धोनी की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। इस चीज का अंदाज आप इस बात से लगा सकते हैं कि धोनी जहां-जहां भी मैच खेलने जाते हैं, वहां-वहां तमाम दर्शकों की भीड़ दिखाई देती है। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन आईपीएल में वो अब भी खेलते हैं। मगर आज भी उनका क्रेज, उनके फैंस के बीच में वैसे ही बना हुआ है।

MS Dhoni ने गाया अपना पसंदीदा गाना

धोनी आजकल एक लुक में नजर आ रहे हैं। उन्हें एड और इंटरव्यू देते हुए देखा जा सकता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होनें कई बातों को लेकर खुलासा किया था। अपने संन्यास को लेकर भी उन्होने खुलासा किया था। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां वो अपने पसंदीदा सॉन्ग गाकर सुना रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में माही एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। जहां पर धोनी से उनके फेवरेट सॉन्ग को गाने की रिक्वेस्ट की जाती है। इसके बाद वीडियो में धोनी ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ सॉन्ग को गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांड एंबेसडर हैं धोनी

खास बात ये है कि एमएस धोनी ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान किया था, तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के साथ इसी सॉन्ग को शेयर किया था। आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने इंडियन क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक ने रविवार को महेंद्र सिंह धोनी को एंबेसडर बनाने का एलान किया है। एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर एमएस धोनी मार्केटिंग और एड की भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें : MS Dhoni : अपने रिटायरमेंट को लेकर चार साल बाद धोनी ने बयां किया दर्द, कहा – ‘मैं उसी दिन रिटायर्ड..’

Exit mobile version