MPESB Teacher Recruitment 2023: सरकारी टीचर के लिए निकली 8720 भर्तियां , ये मौका हाथ से न जाने दें!

MPESB Teacher Recruitment 2023

MPESB Teacher Recruitment 2023: सरकारी शिक्षक नौकरी (Sarkari Naukri) की चाह रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने हाई स्कूल चयन परीक्षा के माध्यम से शिक्षक भर्ती (एमपीईएसबी शिक्षक भर्ती 2023) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र हैं, उन्हें MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना चाहिए। एमपीईएसबी भारती 2023 के तहत 8720 नौकरियों पर भर्ती की जाएंगी। यह भर्ती (MPESB Teacher Bharti 2023) 18 मई, 2023 से शुरू होगी और 6 जून, 2023 तक चलेगी।

इन विषयों के टीचर की है जरूरत

राज्य के शिक्षा और आदिवासी विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। निम्नलिखित विषयों में रिक्तियां हैं: हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, गणित, जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, वाणिज्य, कृषि और गृह विज्ञान।

पदों की संख्या

इन पदों पर कुल 8720 भर्तियां की जाएंगी।

आवश्यक तिथियां

इन पदों पर आवेदन 18 मई 2023 से शुरू होंगे जो 06 जून 2023 तक चलेंगे।

आयु सीमा  

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं सामान्य पुरुष के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। लेकिन महिलाओं और अन्य श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है।

यह भी पढ़े : BPSC Recruitment 2023: गृह मंत्रालय में ऑफिसर बनने का सपना करें पूरा, इन पदों पर निकले हैं आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।

आवश्यक लिंक

 MPESB Teacher Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

MPESB Teacher Recruitment 2023 अप्लाई लिंक

Exit mobile version