South Block Hindi South Block Hindi
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
Mahatma gandhi university meghalaya
  1. Home
  2. अपराध
  3. राजस्थान: घर में घुसकर बंदूक की नोक पर विवाहित महिला के साथ किया रेप और फिर…जानिए पूरा मामला
 राजस्थान: घर में घुसकर बंदूक की नोक पर विवाहित महिला के साथ किया रेप और फिर…जानिए पूरा मामला
अपराध राजस्थान

राजस्थान: घर में घुसकर बंदूक की नोक पर विवाहित महिला के साथ किया रेप और फिर…जानिए पूरा मामला

by News Desk March 9, 2023

राजस्थान के धौलपुर में सात-आठ मार्च की दरमियानी रात में एक विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने हथियार की नोक पर 25 साल की विवाहित महिला के साथ रेप किया। दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

हथियार की नोक पर दुष्कर्म

धौलपुर से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 25 साल की विवाहित महिला के साथ सोमवार मंगलवार की रात पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। महिला ने बताया कि रात के समय जब वह अपने बच्चे के साथ सो रही थी तो पड़ोसी युवक दीवार से कूदकर उसके कमरे में आ गया। आरोपी ने महिला के साथ छीना झपटी की और फिर उसके बच्चे पर अवैध हथियार रख दिया, जिससे पीड़िता डर गई। आरोपी ने महिला को हथियार की नोक पर निर्वस्त्र होने के लिए बोला और कथित तौर पर जबरन महिला के साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

बलात्कार का मामला दर्ज  

दरिंदगी के अलावा आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला ने वारदात के बाद परिवार को आपबीती बताई जिसे सुनकर सब सकते में आ गए। परिजनों ने मामले की जानकारी महिला पुलिस थाने में दी। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Tags: Crime crime news dholpur Dholpur Rape Case hindi news rajasthan Rajasthan Dholpur Crime rape
Previous post
Next post
Mahatma gandhi university meghalaya

Our Clients

Merlin_logo_edited
LOGO PPHG
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.