Mangala Gauri Vrat 2023 : सावन मास में मंगला गौरी व्रत कब-कब है? जानें तिथियां 

Mangala Gauri Vrat 2023

Mangala Gauri Vrat 2023 : हिंदू धर्म में श्रावण मास के माह का काफी महत्व है। प्रचलित मान्यता के अनुसार सावन मास के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं जल्द पूर्ण होती हैं। साथ ही उनके घर-परिवार में शांति, सुख, समृद्धि और धन-धान्य का वास होता है। इसके अलावा इस मास में माता पार्वती को समर्पित मंगला गौरी का व्रत भी रखा जाता है, जिसे रखना बहुत शुभ होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन माह का आरंभ 4 जुलाई 2023 से हो रहा है, जिसका समापन 31 अगस्त 2023 को होगा। तो आइए जानते हैं सावन मास में कब-कब मंगला गौरी का व्रत (Mangala Gauri Vrat 2023) रखा जाएगा?

यह भी पढ़ें- Mahesh Navami 2023 : महेश नवमी के दिन करें शिव जी की आराधना, जल्द पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

सावन मंगला गौरी व्रत की तिथियां

आपको बता दें कि मंगला गौरी का व्रत सावन मास में पड़ने वाले सभी मंगलवार को रखा जाता है। इस पावन दिन मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती हैं। इस साल सावन मास में पूरे 9 मंगलवार गौरी व्रत (Mangala Gauri Vrat 2023) पड़ रहे हैं। जो इस प्रकार है-

पहला मंगला गौरी व्रत : 4 जुलाई 2023
दूसरा मंगला गौरी व्रत : 11 जुलाई 2023
तीसरा मंगला गौरी व्रत : 18 जुलाई 2023
चौथा मंगला गौरी व्रत : 25 जुलाई 2023
पांचवा मंगला गौरी व्रत : 1 अगस्त 2023
छठा मंगला गौरी व्रत : 8 अगस्त 2023
सातवा मंगला गौरी व्रत : 15 अगस्त 2023
आठवा मंगला गौरी व्रत : 22 अगस्त 2023
नौवां मंगला गौरी व्रत : 29 अगस्त 2023

आपको बताते चलें कि मंगला गौरी का व्रत (Mangala Gauri Vrat 2023) सुहागिन महिलाएं अपने सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य के लिए रखती है। इसके अलावा संतान प्राप्ति की इच्छा के लिए भी ये व्रत रखना उत्तम माना जाता हैं।

यह भी पढ़ें- 

शिव जी से शादी करने के लिए मना कर दिया था माता गौरी ने, जानिए शिव-पार्वती से जुड़े रोचक तथ्य

‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का महत्व, जानिए शिव जी के इस मंत्र की शक्ति

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version