उत्तराखंड : प्रेमी ने प्रेमिका के 12 साले के बेटे की हत्या, मुकदमा दर्ज

uttrakhand crime

uttrakhand crime

उत्तराखंड के रुड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लिव इन रिलेशन में रह रही महिला के पर्टनर ने उसके 12 साल के बेटे की हत्या कर दी। महिला ने 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। महिला ने पुलिस को पूरा मामला बताया और अपने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बच्चे और आरोपी की तालाश शुरु कर दि है।

uttrakhand crime

प्रेमी को बनाया बेटा

दरअसल, घटना उत्तराखंड के रुड़की जिले के पिरान कलियर की है। यहां एक महिला ने पुलिस को अपने बेटे की मौत की खबर दर्ज करवाई, लेकिन फोन पर महिला ने बताया की उसके बड़े बेटे ने छोटे बेटे की हत्या कर दी है। हालांकि बाद में महिला ने सच उगल दिया जिसमे सामने आ गया की जिसे वो बड़ा बेटा बता रहीं है वो उसका प्रेमी है। जिसके साथ लिवइन रिलेशन में रहती थी।

महिला ने अपने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया और पूरा मामला पुलिस के सामने आ गया। महिला ने बताया था कि रात को उसका बड़ा बेटा कासिफ नशे में आकर गाली गलौज करने लगा जिसके कारण वह अपने 12 साल के छोटे बेटे को कमरे पर छोड़कर दरगाह में चली गई थी। सुबह कमरे पर आकर देखा तो कमरे से दोनो बेटे गायब थे। महिला ने दोनों की आसपास में तलाश की लेकिन उनका कोई पता नही चला। पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में उसका बड़ा बेटा एक बड़ा ब्रीफकेस लेकर जाता दिखाई दे रहा था।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। वहीं मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले मे कई सुराग जुटाए है। हालांकि पुलिस अभी अपने स्तर से जांच में जुटी है और इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में कासिफ एक बड़ा सा बैग ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। छानबीन में पता चला है कि जिस कासिफ को महिला अपना बड़ा बेटा बता रही थी असल में वह उसके साथ लिवइन रिलेशन में रह रही थी।

महिला ने पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी दी है। वहीं इस संबध में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और सीसीटीवी फुटेज भी देखा गया है जिसके आधार पर आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

Exit mobile version