कर्नाटक: देवर से शादी रचाने वाली महिला का रेलवे स्टेशन पर मिला शव, जानें पूरा मामला

karnatak crime : woman dead body found at railway station

कर्नाटक में एक महिला का शव रेलवे स्टेशन पर रखे एक ड्रम के अंदर से बरामद किया गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक मृतक महिला की पहचान तमन्ना 27 साल के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि, महिला तलाकशुदा है और उसने अपने पति को छोड़कर अपने देवर के साथ प्रेम संबंध बनाए थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पति को छोड़ देवर से रचाई शादी

पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के एम विश्वेश्वरैया रेलवे स्टेशन पर ड्रम में महिला का शव मिला है। मृतक महिला की उम्र 27 साल बताई जा रही है। मृतक तमन्ना की हत्या की जांच करते समय पता चला कि उसकी शादी इंतिखाब नाम के व्यक्ति से हुई थी। ये तमन्ना की दूसरी शादी थी। दरअसल तमन्ना ने अपने पहले पति को तलाक देकर अपने देवर से शादी रचा ली थी। मृतका के पहले पति का नाम कजिन अफरोज बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने देवर से भाग कर शादी की थी जिस कारण परिवार मे भाईयों के बीच मतभेद आ गए थे। पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पहले पति ने गला दबाकर की हत्या

रेलवे स्टेशन पर रखे एक ड्रम के अंदर महिला का शव मिलने से पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई है। पुलिस ने महिला के पहले पति और देवर को गिरफ्तार कर मामले की जांच की। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि, महिला के दूसरे पति यानी इंतिखाब का बेंगलुरु में काम करता है। उसने 12 तारीख को इंतिकाब और उसकी पत्नी को कलसीपल्या में अपने घर बुलाया। दोपहर के भोजन करने के बाद दोनों भाइयों में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि उस समय घर में 8 लोग मौजूद थे। मारपीट के बाद बेबस इंतखाब अपनी बीवी के साथ घर छोड़कर आ गया। लेकिन बाद में उन्ही आरोपियों ने मौका पाकर तमन्ना का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को रेलवे स्टेशन पर ड्रम के अंदर फेंक दिया। पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version