Kanpur Crime News | 6000 रुपए के लिए पत्नी ने कि पति की हत्या, शव कमरे में किया दफन

Kanpur Crime News

उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, यहां एक पत्नी ने 6000 रुपए के लिए अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी ने अपने पति के शव को कमरे में ही दफना दिया। हत्यारी पत्नी अपनी करतूत को छुपाने के लिए पूरी रात उसी शव पर सोई रही। पुलिस के आगे भेद खुलने पर आरोपी पत्नी ने अपना अपराध कबूल लिया।

कमरे में किया पति का शव दफन

ये सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के सरोली गांव का है। यहां पत्नी ने पैसों को लेकर हुए विवाद को हत्या का रूप दे दिया। दरअसल, बुधवार रात मृतक पति नशे में धुत होकर घर देर से आया था। पत्नी के द्वारा 6000 रुपए की मांग को देने से मना करने पर उनके बीच लड़ाई शुरू हो गई। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। जिसके बाद गुस्से में पत्नी मोनिका ने पति की सोते समय ही गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, मृतक उमेश रोजाना शराब पीकर घर आता था। जिसको लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था। बुधवार को उमेश देर रात नशे की हालत में घर आया था। जिसके बाद मोनिका ने उसकी हत्या कर उसके शव को कमरे में ही दफन कर दिया। इस हत्याकांड का भेद खुल ना जाए इसके लिए वो रात भर वह उस पर सोई रही है।

जानकारी के अनुसार बिधनू के सुरौली गांव निवासी किसान मथुरा का सबसे छोटा बेटा उमेश उम्र 32 वर्ष प्राइवेट एम्बुलेंस चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उमेश की शादी तकरीबन 10 वर्ष पूर्व फतेहपुर जनपद के सांतो कछार की रहने वाली मोनिका से हुई थी। शादी के बाद दंपति उमेश और मोनिका का एक बेटा उत्कर्ष 3 वर्ष और एक बेटी रिया 6 वर्ष है।

बेटी ने बताया मां का सच

मृतक की बेटी रिया ने बताया कि कल शाम को पापा शराब पीकर आये थे। जिसके बाद मम्मी उनसे 6 हजार रुपये मांग रही थी। जब पापा ने मना किया तो दोनों में लड़ाई शुरू हो गयी और पापा ने मम्मी को 2 थप्पड़ मार दिए। इसके बाद पापा कमरे में चले गए और जब उसने सुबह मां से पूछा तो मोनिका ने बताया वो कानपुर गए है। ये कहकर उन्हें बिना खाना दिए ही स्कूल भेज दिया।

पुलिस ने ऐसे जब्त किया उमेश का शव

दरअसल, मोनिका ने जिस कमरे में पति को मौत के घाट उतारा उस कमरे के साथ ही मेन गेट को भी लॉक कर रखा था। इसी बीच पुलिस फोर्स के पहुंचने पर मोनिका ने जब दरवाजा नहीं खोला। तो पुलिस ने दीवार कूदकर घर के अंदर दाखिल होना पड़ा और जिस कमरें में उमेश का शव था उस कमरे का जब दरवाजा तोड़ा, तो उमेश का शव आधा जमीन में दफन था।

 

 

 

Exit mobile version