Tuesday, September 17, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनKangana Ranaut: जावेद अख्तर के पाकिस्तान वाले बयान पर कंगना ने किया...

Kangana Ranaut: जावेद अख्तर के पाकिस्तान वाले बयान पर कंगना ने किया समर्थन, हिम्मत की तारीफ करते हुए कही ये बात

Kangana Ranaut: मशहूर गीतकार जावेद अख्तक आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखते रहते हैं। अक्सर वो अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान में एक फेस्टिवल में शिरकत की थी, जहां गीतकार ने 26/11 हमले को लेकर एक बयान दिया था, जिसे लेकर वो जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बयान पर देश के सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी उनके बयान पर उनकी तारीफ करते हुए उनकी सोच और हिम्मत पर गर्व किया है।

जावेद अख्तर ने कही थी ये बात

दरअसल, बीते दिनों गीतकार जावेद अख्तर  फैज फेस्टिवल 2023 में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने 26/11 का मुद्दा उठाते हुए पाकिस्तान और वहां फैल रहे आतंकवाद पर शायराना अंदाज में तंस कसते हुए कहा था कि, ‘हम बम्बई के लोग हैं। हमने देखा है हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ। वे लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे और न ही इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। अगर ये शिकायत किसी हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।’

कंगना रनौत ने की जावेद साहब की तारीफ

कंगना रनौत ने जावेद साहब के इस इवेंट का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए उनकी तारीफ में लिखा है, ‘जब मैं जावेद साहब की पोइट्री सुनती हूं तो लगता था कि कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है, लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में कभी तो खुदाई होती है उनके साथ। जय हिंद जावेद अख्तर साहब…घर में घुस के मारा…हाहाहा।’

332636222 110519665214843 4382120656267775078 n

फैंस ने की जमकर तारीफ

कंगना के इस ट्वीट पर फैंस भी जावेद अख्तर की खूब तारीफ कर रहे हैं। उनके ट्वीट पर रिएक्टर करते हुए जहां एक यूजर ने लिखा, ‘जावेद साहब हमेशा गलत को गलत कहने का जज्बा रखते हैं। कल अगर हिंदुत्व के कुरीतियों के खिलाफ बोलेंगे तो क्या आप जावेद साहब के तारीफ करेंगे।‘ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘एक अच्छा भारतीय से इसकी बेहतरीन उम्मीद है कि क्या हो सकता है जो @Javedakhtarjadu ने पाकिस्तान में कहा है।‘

- Advertisment -
Most Popular