Kalashtami Vrat 2023 : कालाष्टमी व्रत आज, जानें काल भैरव की पूजा विधि

Kalashtami Vrat 2023

Kalashtami Vrat 2023 : हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता हैं। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शंकर के भैरव स्वरूप की उपासना की जाती है। साथ ही किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान किया जाता है। हालांकि जो लोग किसी नदी या फिर किसी तालाब में स्नान नहीं कर सकते, वो अपने घर पर ही स्नान के पानी में किसी पवित्र नदी का आह्वाहान करके स्नान कर सकते है। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द खत्म हो जाएंगी और आपको हर प्रकार के भय से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि होगी और आपकी हर मुराद पूरी होगी। इस बार कालाष्टी का व्रत (Kalashtami Vrat 2023) 10 जून 2023 को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- June 2023 Vrat-Festival : कबीर जयंती, विनायक चतुर्थी और ईद उल-अजहा कब? जानें जून माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

कालाष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 10 जून 2023 को दोपहर 2 बजकर 01 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 11 जून 2023 को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर होगा। ऐसे में व्रत (Kalashtami Vrat 2023) 10 जून 2023 को रखा जाएगा और बाबा की पूजा व्रत के दिन दोपहर में करें।

कालाष्टमी की पूजा विधि

यह भी पढ़ें- Kalashtami Vrat 2023 : कालाष्टमी व्रत के साथ इन मंत्रों का करें जाप, सभी भय से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version