Kajol: काजोल ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, सारे पोस्ट किये डिलीट

काजोल ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

Kajol: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस काजोल इन दिनों सुर्खियों में छाई हैं। काजोल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से सारी पोस्ट डिलीट कर दी हैं साथ ही एक नई पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वो अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय में हैं। साथ ही, काजोल ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वे सोशल मीडिया से एक ब्रेक ले रही हैं। यह खबर मिलने के बाद से ही एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान है कि आखिर उनकी लाइफ में ऐसा क्या हो गया है।

काजोल ने डिलीट की सभी पोस्ट

आपको बता दें कि काजोल ने अपने इंस्टाग्राम की सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं, जिसके पीछे की वजह अभी तक पता नहीं लग पाई हैं साथ ही एक्ट्रेस ने पोस्ट डिलीट करने के साथ एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वह अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल समय में हैं। बता दें कि काजोल के इंस्टाग्राम पर 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं एक्ट्रेस ने केवल 14 लोगों को फॉलो किया हुआ है। काजोल ने अपने इस सोशल मीडिया ब्रेक के बारे में जानकारी अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। काजोल ने फेसबुक और ट्विटर पर भी यही पोस्ट डालकर अपने फैंस को अपनी जिंदगी के इस दौर के बारे में बताया।

काजोल सोशल मीडिया फॉलोअर्स

गौरतलब है कि काजोल के फेसबुक पर 28 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तो वहीं, एक्ट्रेस को ट्विटर पर 3.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस की इस पोस्ट से काजोल के चाहने वाले अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके इस ब्रेक की वजह जानना चाहता है, तो कोई उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए उनके साथ खड़े रहने की बात कर रहा है। वहीं एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी निजी जिंदगी में चल रही परेशानी को लेकर अभी तक चुप्पी साधी हुई हैं साथ ही काजोल ने इस पोस्ट के बाद से अभी तक कोई और पोस्ट या जानकारी नहीं साझा की हैं।

यह भी पढ़ें: Kajol-Shahrukh: क्या दोबारा स्क्रीन पर दिखेगी शाहरुख-काजोल की जोडी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

यह भी पढ़ें: Bollywood Enemies : बॉलीवुड के ये सितारे हैं कट्टर दुश्मन, सालों से हैं एक-दूसरे से खफा

Exit mobile version