IPL 2024 | रिटायरमेंट के काफी करीब हैं MS Dhoni, सीएसके की कप्तानी छोड़ी

IPL 2024 | MS Dhoni

IPL 2024 | MS Dhoni : आईपीएल 2024 के आगाज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च यानी कल से ही इसकी शुरुआत होने वाली है। यह आईपीएल का 17वां सीजन है जहां युवा क्रिकेटर टीम को लीड कर रहे हैं। युवा क्रिकेटर की बात हो ही रही है तो आपको बता दें कि अब चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपना कप्तान बदल दिया है और युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी दी है। अब इससे धोनी के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। लोगों को उम्मीद नहीं थी कि आईपीएल के इतने करीब आकर ऐसी जानकारी सामने आएगी। और इसकी जानकारी भी लोगों को काफी रोचक तरीके से हाथ लगी।

फोटोशूट में धोनी की जगह नजर आए गायकवाड़

दरअसल, आईपीएल शुरू होने से पहले कप्तानों का फोटोशूट होता है। इसी सिलसिले में सभी कप्तानों की एक ग्रुप फोटो सामने आई जिसमें धोनी की जगह गायकवाड़ दिखाई दिए। कंन्फर्म करने के लिए लोगों ने विभिन्न सोर्सेस को तलाशा जिसके बाद पता चला कि ये जानकारी सही है। आईपीएल ने भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी लोगों के सामने रखी।

इसके अलावा सीएसके की ओर से जारी किए आधिकारिक बयान के मुताबिक कहा गया है कि, “एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है। रुतुराज 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्होंने इस दौरान आईपीएल में 52 मैच खेले हैं। टीम आगामी सीज़न का इंतजार कर रही है।”

सुरेश रैना की बात सही निकली

ध्यान देने वाली बात ये है कि सीएसके पिछले दो तीन सीजन से अपने भावी कप्तान को तलाश रही है। इसका कारण है कि 42 साल के हो चुके धोनी बहुत जल्द संन्यास लेने वाले हैं। ऐसे में उनकी जगह पर टीम का नेतृत्व कौन करेगा ? ये एक सवाल था जिसका जवाब अब मिल गया है। कुछ दिन पहले ही एक सवाल पर रैना ने कहा था कि वो अगले कप्तान के रुप में ऋतुराज को देखना चाहेंगे और अब जाकर उनकी बात सही साबित हो गई है।

धोनी रिटायरमेंट के काफी करीब

अब इन सभी चीजों से एक बात तो तय हो गई है कि धोनी रिटायरमेंट के काफी करीब है। ये सीजन उनका आखिरी सीजन होने वाला है ये अब एक क्यास नहीं बल्कि हकीकत बन गया है। इसके पक्ष में दो बातें है जो इस बात का ठीक ठाक सबूत देते हैं। पहला कि धोनी ने अपनी हेयरस्टाइल वैसा ही रखा है जैसा वो शुरुआती के दिनों में रखा करते थे। लंबे बाल और गगनचुंबी छक्के धोनी के पहचान थे। ऐसा माना जा रहा है कि ऐसा इसलिए धोनी ने किया है ताकि वो अपने शुरुआत के दिनों को आज के परदृष्य के साथ जोड़ सके। दूसरी बात ये है कि अब कप्तानी भी छोड़ दी है। सीएसके को अगला कप्तान मिल गया है जो टीम को आगे लेकर जाएगा। ऐसे में अब आराम से धोनी संन्यास ले सकते हैं।

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब वह सबसे महंगे खिलाड़ी थे और टीम ने अपना कप्तान भी बनाया। तब से लेकर वह सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम 5 खिताब जीत चुकी है। वहीं रुतुराज गायकवाड़ की बात करें तो भले ही उन्होनें आईपीएल में कप्तानी नहीं की है लेकिन उनके पास भारत की कप्तानी करने का अनुभव है। एशियन गेम्स में भारत ने उनकी ही कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था। रुतुराज आईपीएल 2021 में ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं। इसके अलावा वह घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की भी कप्तानी करते हैं।

पहले भी सीएसके ने कप्तानी में किया है बदलाव

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान बदला है। 2022 सीजन से पहले भी महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ी थी और तब रविंद्र जडेजा को जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, जडेजा के नेतृत्व में टीम अच्छा नहीं कर पायी। टीम को पहली जीत हासिल करने में 5 मैच लग गए। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी ने बीच सीजन में कप्तानी वापस ले ली थी।

ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy F15 5G : लॉन्चिंग के लिए तैयार है Samsung का ये धांसू फोन, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

Exit mobile version