South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. IPL
  3. IPL 2023 Match Fixing: टूर्नामेंट पर दाग लगाने की साजिश, तेज गेंदबाज सिराज ने किए खुलासे
 IPL 2023 Match Fixing: टूर्नामेंट पर दाग लगाने की साजिश, तेज गेंदबाज सिराज ने किए खुलासे
IPL खेल

IPL 2023 Match Fixing: टूर्नामेंट पर दाग लगाने की साजिश, तेज गेंदबाज सिराज ने किए खुलासे

by News Desk April 19, 2023

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है जिसको लेकर बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट एक्टिव हो गई है। दरअसल, मैच के दिन मोहम्मद सिराज से किसी व्यक्ति ने एक कॉल के जरिए उनसे टीम की अंदरूनी जानकारी मांगी गई थी। ताजा खबर के अनुसार मोहम्मद सिराज से संपर्क साधने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुलासा हुआ है कि वो कोई सटोरिया नहीं था। वो हैदराबाद में रहने वाला एक ड्राइवर था।

Mohammed Siraj, IPL 2023
Mohammed Siraj, IPL 2023

फोन करने वाला एक ड्राइवर है

बताया जा रहा है कि यह हैदराबाद का एक ड्राइवर है जो आईपीएल मैचों के दौरान पैसे लगाने का आदी है। उनसे बहुत सारा पैसा सट्टेबाजी में खो दिया है। इसलिए उनसे सिराज से टीम के अंदर की जानकारी लेने के लिए संपर्क किया था। बता दें कि इसके लिए बीसीसीआई ने काफी सख्त कानून बनाया है। अगर कोई खिलाड़ी या अधिकारी किसी सटोरिए द्वारा संपर्क करने पर बीसीसीआई को सूचना नहीं देता है तो बोर्ड उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है। हालांकि सिराज ने इसकी सूचना बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट को दे दी है।

Mohammed Siraj
Mohammed Siraj

सिराज का प्रदर्शन काफी लाजवाब

सिराज आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। दाएं हाथ का ये गेंदबाज इस सीजन 5 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। सिराज का इकॉनमी रेट भी महज 7 रन प्रति ओवर है। हालांकि बावजूद इसके रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। यह पहली बार नहीं है जब इंडियन प्रीमियर लीग में लोगों पर फिक्सिंग का आरोप लगाया गया है। पहले भी स्पॉट फिक्सिंग हो चुकी है।

एस श्रीसंत, अंकित चाव्हान और अजित चंदीला, इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के गुरनाथ मयप्पन भी इसके गुप्तभोगी रह चुके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस तरह की चीजों से निपटने के लिए नियम बनाए हैं। देखना होगा कि आगे आने वाले समय में क्या जानकारी सामने आती है।

Share This:

Tags: 16th IPL 2023 Cricket news hindi IPL 2023 IPL 2023 Match Fixing IPL 2023 news hindi Latest IPL 2023 news hindi Mohammed Siraj RCB sports news hindi Tata IPL 2023 Tata IPL 2023 live news
Previous post
Next post

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.