बिहार: बारात में धड़ाधड़ फायरिंग से मासूम की मौत, खुशियों के माहौल में पसरा मातम

A girl child lost her life in harsh firing in Motihari district of Bihar

बिहार में एक और हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां खुशियों से भरी बारात में फायरिंग ने एक मासूम की जान ले ली। ये दिल दहला देने वाला मामला बिहार के चंपारण जिला का है। यहां रात के समय गांव से निकल रही एक बारात में लगातार हो रही हर्ष फायरिंग ने एक मासूम की ही जान ले ली। बारात में ढोल-नगाड़ों की आवाज में एक दम से सन्नाटा फेल गया। कुछ देर पता लगा की जहां एक और डोली उठने वाली थी वहीं दूसरी और एक मासूम की अर्थी उठ गई। घटना के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया। वही पुलिस ने मासूम के शव को बरामद कर लिया है।

शादी के माहौल में मातम पसरा

यह मामला बिहार के चम्पारण जिला का है। यहां बारात में मासूम को गोली लगने से खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। वहीं घटना के बाद हर तरफ अफरातफरी मच गई। दरअसल, बारात मे हर्ष फायरिंग में एक बच्चे को गोली लगने के बाद सन्नाटा छा गया। लोग भगदड़ के बीच किसे गोली लगी, इसकी खोज करने लगे। तभी फायरिंग कर रहा युवक जितेंद्र साह मौके से फरार हो गया। यह मामला घटना बंजरिया थाना के गोबरी गनव की है। बताया जाता है कि गोबरी गांव निवासी परमानंद साह के पुत्र और पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र साह के भाई चंदन कुमार की बारात निकाली थी, जिसमें हर्ष फायरिंग किया जा रहा था।

आरोपी मौके से फरार

जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में गोली लगने के बाद सभी फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। शव को मोतिहारी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक की मां और पिता ने मामले की सूचना देते हुए बताया कि बारात में गोली चलने से बच्चे की मौत हो गई। वहीं पूरे परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Exit mobile version