भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च, बस इतनी है कीमत

ELECTRIC CAR

ELECTRIC CAR

देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश की विभिन्न कार कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहन पर तेजी से काम किया है। इसी बीच देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो गई है। इस कार को लॉन्च करने वाली मुंबई बेस्ड स्टार्टअप कंपनी PMV Electric (पीएमवी इलेक्ट्रिक) है। ये कार साइज में भी काफी छोटी है। इस कार को EaS-E (ईएएस-ई) नाम दिया गया है।

 

कार को लॉन्च होने से पहले ही बुकिंग के लिए लाइन देखी जा रही है। लॉन्च से पहले ही 6000 गाड़ियों की बुकिंग मिल चुकी है। कंपनी ने इसकी कीमत 4.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। हालांकि यह कीमत शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए होगी। यह सबसे सस्ती होने के साथ देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार भी है।

 

इसके कई शानदार फीचर्स लोगों को खूब पसंद आ रहा है। PMV Eas-E इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में 200 किमी तक की रेंज ऑफर करती है। इस प्राइस रेंज में ये काफी अच्छी कार मानी जा रही है। इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटे की है। PMV Eas-E इलेक्ट्रिक स्मार्ट कार को मोबाइल फोन के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है।

 

कार की बैटरी बैकअप भी अच्छी है। कार को IP67 रेटिंग के साथ 10 Kwh का लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी पैक मिलता है इलेक्ट्रिक कार को PMSM इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसमें 10kw की पावर के साथ 500 Nm का टार्क मिलता है। साथ ही और भी कमाल के फीचर्स आपको इस कार में मिल जाएंगे जो एक नार्मल सस्ते कार में मिल सकती है।

 

PMV Eas-E electric car launched
Price is 4.79 Lakh Rupees
200KM range#PMV #ElectricCars pic.twitter.com/72mhwJOGiI

— Vishal Ahlawat (@vishalahlawat92) November 16, 2022

कंपनी PMV का दावा है कि Eas-E इलेक्ट्रिक कार की परिचालन लागत 75 पैसे/किमी से कम है। इससे आप अपने पैसे में काफी इजाफा कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में ऑन बोर्ड नेविगेशन के साथ क्रूज कंट्रोल, रिमोट पार्किंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कंपनी का दावा है कि स्मार्ट कार की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है। कार में हाई स्ट्रेंथ शीट मेटल के साथ एयरबैग और सीटबेल्ट मिलते हैं।

Exit mobile version