मध्यप्रदेश : खूनी खेल में बदला पति – पत्नी का विवाद, पड़ताल जारी

Husband and wife played a bloody game

मध्य प्रदेश  के आगर मालवा जिले में पति-पत्नी का विवाद खूनी खेल में बदल गया। दरअसल, यहां एक पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात पर हुई लड़ाई ने दर्दनाक मौत का रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से वार किया था। जबकि, पत्नी ने पति की नाक तेज दरांते (हंसिए) से काट दी थी। लेकिन इस झगड़े में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जख्मी पति को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है।

एक की कटी नाक, दूसरे की कटी गर्दन

दरअसल, ये सनसनीखेज मामला मालवा जिले के नलखेड़ा थाना क्षेत्र के कुशलपुरा गांव का है। यहां गांव के रहने वाले त्रिलोक पाटीदार और उनकी पत्नी बबिता पाटीदार मसूर दाल की कटाई के लिए खेत पर गए हुए थे। दोनों का खेत पर ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा की बबीता ने पति की नाक पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इतना ही नहीं, पति भी पीछे नहीं हटा उसने भी पत्नी पर हथियार से कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जहां पत्नी बबीता ने पति की नाक काटी थी, वहीं पति त्रिलोक ने अपनी पत्नी की गर्दन ही काट दी। दोनों पति-पत्नी काफी समय तक ये खूनी खेल खेलते रहे। जिसका नतीजा यह हुआ की आखिर में पत्नी बबीता की मौत हो गई। पुलिस को स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना दी। जिसपर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जख्मी पति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने दि मामले की जानकारी 

एसडीओपी पल्लवी शुक्ला के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह के चलते विवाद हुआ था। इसी दौरान दोनों ने फसल काटने के दरांते (धारदार हथियार) से एक-दूसरे पर वार किया। हमले में पति की नाक कट गई और पत्नी की मौत हो पुलिस को खेत से जहर की बोतल भी बरामद हुई है। जानकारी लेने पर सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच आय दिन झगड़ा होता रहता था।

Exit mobile version