UP Crime News: खूुंखार पति की दास्तान! पहले पत्नी की काटी नाक फिर बेटी को दी मौत अब….

UP crime news

UP Crime News: यूपी के कानपुर में एक सनकी पति ने अपने पूरे परिवार को मिनटों में मार दिया। गुस्से में युवक ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ बांध दिए और ब्लेड से उसकी नाक काट दी। उसका क्रोध यहीं समाप्त नहीं हुआ; उसने अपनी बेटी की हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे कानपुर में हाहाकार मच गया है।

खूंखार पिता और सनकी पति की कहानी

शहर के हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र के नौबस्ता गल्ला मंडी में एक युवक की दरिंदगी की कहानी डराने वाली है। पत्नी रुखसार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति अक्सर देर रात घर आकर उससे झगड़ा करता था लेकिन एक रात यह झगड़ा खूनी खेल में बदल गया। दरअसल, वारदात की रात रुखसार की अपने पति से अनबन हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। रुख्सार ने कहा कि उसके पति छोटू ने उसे जोर से पीटा, फिर उसके हाथ बांध दिए और ब्लेड से उसकी नाक काट दी, जिससे वह बेहोश हो गई। जब वह उठी तो उसने देखा कि उसकी बेटी आरजू की लाश फर्श पर पड़ी है और पति छोटू फांसी से लटका हुआ है। घर में लाशे देखकर रुखसार के पैरो तले जमीन खिसक गई। महिला ने फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े: Bihar News: रोहतास कोर्ट ने दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को सुनाई मौत के सजा, 14 साल बाद मिला फरजाना को न्याय

पत्नी पर शक करता था छोटू

वहीं पत्नी रुखसार के मुताबिक छोटू हमेशा उस पर शक करता था और आए दिन दोनों में कहासुनी हो जाती थी। बुधवार रात इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने मारपीट कर उसे धक्का दे दिया। आपको बता दे कि, आरोपी छोटू जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी चलाता था, चुनाव के चलते बुधवार को वह देर से घर आया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है; नाक कटने से गंभीर रूप से घायल रुखसार को अस्पताल भेज दिया गया है। अभी छोटू और आरजू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version