छत्तीसगढ़: कलयुगी पति ने पत्नी को 6 टुकड़ों में काटा, पानी की टंकी से मिली सड़ी-गली लाश

Husband killed his wife

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कलयुगी पति अपनी ही पत्नी के खून का प्यासा हो गया। दरअसल, आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को 6 टुकड़ो में काट दिया। इतना ही नहीं दरिंदे पति ने पत्नी की लाश के टुकड़ों को टेप से बांधकर पानी की टंकी में रख दिया। पुलिस ने बताया कि, इस सनसनीखेज हत्याकांड को करीब 2 महीने पहले ही अंजाम दे दिया गया था। वहीं हाल ही में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पानी की टंकी से बरामद किए शव के 6 टुकड़े

ये दिल दहला देने वाला मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। दरिंदे पति ने पत्नी की लाश के 6 टुकड़े किए और फिर टेप से बांधकर उसके शव को पानी की टंकी में छुपा दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शव के टुकड़ों को 1-2 महीने पहले टंकी में रखा गया था। मामले का खुलासा तो तब हुआ जब पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आने लगी। पड़ोसियों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को जांच पड़ताल के बाद पानी की टंकी से महिला के शव के टुकड़े मिले। इस मामले ने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया। बता दे कि, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लव मैरिज में खून खराबा

पुलिस ने इस हत्याकांड में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों दंपत्ति ने एक दूसरे से लव मैरिज की है। आरोपी पति से पूछताछ के दौरान पता चला की युवक मूल रूप से तखतपुर का रहने वाला है। उसने दूसरी जाति की युवती सीता साहू से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों उसलापुर में एक किराए के मकान में रहने लगे थे। पुलिस ने बताया कि, आरोपी के किसी युवती के साथ अवैध संबंध थे जिसके कारण दोनों में आए दिन विवाद होते रहते थे। विवाद से छुटकारा पाने के लिए आरोपी ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली। 

Exit mobile version