दिल्ली : पोते ने 90 साल की दादी की ली जान, शराब पीने से रोका तो किया…

90 year old woman murdered in Delhi's Prem Nagar area

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उसके पोते ने हत्या कर दी। इस मामले ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। वहीं पुलिस ने महिला के पोते को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला अपने पोते को शराब पीने से रोकती थी जिस कारण घर में आए दिन विवाद होते रहते थे। इसी दौरान आरोपी पोते ने अपनी ही दादी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जाने पूरा मामला

इस हत्या कांड को 12 फरवरी को दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक, 90 वर्षीय महिला को उसके ही पोते ने मौत के घाट उतार दिया। इस सिलसिले में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, बुजुर्ग महिला अपने पोते की शराब की लत से बेहद परेशान थी। 12 फरवरी के दिन भी दादी ने अपने पोते को शराब पीने से रोका तो घर में बवाल खड़ा हो गया। इसी दौरान पोते ने अपनी दादी को मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान रायसा के रूप में की गई है। उनके पति का नाम फिरोज है। पुलिस को घटनास्थल पर मृतका का शव एक कमरे में पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने क्राइम टीम को बुलाकर जांच शुरू की।

घटना के बाद पोता फरार

जांच के दौरान पता चला कि मृतका का अपने पोते से विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने फरार पोते की तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता अफरोज के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दे कि अफरोज मृतका का बेटा है। पुलिस ने आरोपी पोते जिसकी पहचान शाहरुख के नाम से की गई है उसको गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच पड़ताल जारी है।

 

Exit mobile version