UP: लव प्रपोजल ठुकराने से लड़की के सिर में मारी गोली, कोंचिग से लोट रहा थी नाबालिग

up crime news

उत्तर प्रदेश के भदोही सुरवाया इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक व्यक्ति ने 15 साल की नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान अरविंद विश्वकर्मा (22)  नाम से की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मृतका से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन लड़की के द्वारा ठुकराए जाने पर अरविंद ने वारदात को अंजाम दिया।

 

जांच में जुटी पुलिस

ये सनसनीखेज मामला यूपी के भदोही सुरवाया इलाके में बुधवार को हुआ। यहां एकतरफा प्यार के मामले में एक व्यक्ति ने 15 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, अनुराधा बिंद अपनी चचेरी बहन निशा के साथ एक कोचिंग संस्थान से घर लौट रही थी, तभी आरोपी अरविंद विश्वकर्मा (22) ने उसके सिर में गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लड़की से प्यार करता था। और अपने रिश्ते के प्रस्ताव को ठुकराए जाने से नाराज होकर उसने उसे गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

नाबालिग से नाराज था आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से लड़की से प्यार करता था। आरोपी ने कई बार प्यार का प्रस्ताव भी रखा था लेकिन बार-बार प्रस्ताव ठुकराए जाने के कारण वह नाबालिग से नाराज था। बुधवार को कोचिंग से घर लौट रही अनुराधा को देखकर उसने कथित तौर पर उसके सिर में गोली मार दी जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच पड़ताल फिलहाल जारी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Exit mobile version