सबसे बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लिप फोन लंदन में लॉन्च, जानिए फीचर्स

OPPO Find N2 Flip

ओप्पो कंपनी अपने शानदार लुक के स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में पिछले सप्ताह लंदन में एक इवेंट में ओप्पो ने अपने नए फोल्डेबल फोन OPPO Find N2 Flip को लॉन्च किया है। इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं जो सैमसंग के फोल्डेबल फोन को कड़ी  टक्कर दे रही है। खासकर OPPO Find N2 Flip की डिजाइन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि OPPO Find N2 Flip की डिजाइन के लिए कंपनी ने पांच वर्षों तक रिसर्च किया है।

कंपनी के दावे के मुताबिक OPPO Find N2 Flip में अब तक की सबसे बड़ी कवर डिस्प्ले है। इसके अलावा यह दुनिया का पहला फ्लिप फोन है जिसके साथ सबसे अधिक फास्ट चार्जिंग मिलती है।

OPPO Find N2 Flip फीचर्स

डिस्प्ले: OPPO Find N2 Flip के साथ 3.26 इंच की सेकंडरी वर्टिकल डिस्प्ले मिलती है जिसकी मदद से 17: 9 वर्टिकल लेआउट मिलता है। Oppo Find N2 Flip में 6.8 इंच की LTPO एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले मिलती है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आती है।

प्रोसेसर: फोन के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर और 16 जीबी तक की LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: Oppo Find N2 Flip में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13.0 है।

कलर: OPPO Find N2 Flip को दो कलर मूनलाइट पर्पल और एस्ट्रल ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

बैटरी: ओप्पो के Oppo Find N2 Flip में आपको 4300 एमएएच की बैटरी मिलेगी। वहीं ये 44 वाट के वूश फास्ट चार्जिंग चार्जर के साथ आएगा।

कीमत: भारत में इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मॉडल को करीब 80,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

 

Exit mobile version