झारखंड : नशेड़ी पति ने की किन्नर पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

Drunk man killed eunuch wife

झारखंड के पाकुड़ में एक पति ने अपनी किन्नर पत्नी का कत्ल कर दिया। दरअसल, दोनों साथ में 3 साल से रह रहे थे, लेकिन नशे में धुत पति ने गला दबाकर अपनी किन्नर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पति दिनेश हंब्रम मौके से फरार बताया जा रहा है।

 

किन्नर पत्नी की बेरहमी से हत्या

ये चौंका देने वाली घटना झारखंड के पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव की है। यहां एक नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के मुंह में धकेल दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक पत्नी किन्नर थी। दोनों दंपति 3 साल से एक साथ रह रहे थे। आरोपी दिनेश हंब्रम ने एक रात नशे में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी दिनेश मौके से फरार हो गया। हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

दोनों के बीच था प्रेम संबंध

पुलिस ने बताया कि, किन्नर पत्नी की पहचान बबली उर्फ बबलू सोरेन नाम से की गई है। बबली ( मृतका) की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्याकांड को किसी और ने नहीं उसके ही पति ने अंजाम दिया है जो मौके से फरार है। पति की पहचान दिनेश हंब्रम नाम से की गई है। जानकारी के अनुसार दिनेश व बबली के बीच प्रेम संबंध था।  दोनों ने कुछ साल पहले शादी कर ली थी। दिनेश शादी के बाद से उसे नारायणगढ़ स्थित अपने घर पर रख रहा था। दोनों करीब 3 साल से साथ रह रहे थे। वारदात की रात दिनेश शराब के नशे में धुत था। बताया जा रहा कि, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान दिनेश ने बबली की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

 

 

 

Exit mobile version