South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. धर्म
  3. Kalashtami 2023 : कालाष्टमी के दिन जरूर करें काल भैरव की पूजा, जानिए पूजा विधि
 Kalashtami 2023 : कालाष्टमी के दिन जरूर करें काल भैरव की पूजा, जानिए पूजा विधि
धर्म

Kalashtami 2023 : कालाष्टमी के दिन जरूर करें काल भैरव की पूजा, जानिए पूजा विधि

by News Desk May 10, 2023

Kalashtami 2023 : हिंदू धर्म में कालाष्टमी व्रत का अपना अलग महत्व है। इस दिन महाकाल के रौद्र रूप काल भैरव जी की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती हैं। प्रचलित मान्यता के अनुसार, इस दिन तंत्र-मंत्र और विद्या सीखने वाले साधक सच्चे भाव से काल भैरव का अनुष्ठान करते हैं, जिससे उन्हें विभिन्न सिद्धियां प्राप्त होती है। इसके अलावा इस दिन (Kalashtami 2023) काल भैरव की आरधाना करने से जीवन में आ रहे सभी दुख-दर्द, संकट और कष्ट दूर हो जाते है। साथ ही उसके व्यक्ति के घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इस बार कालाष्टमी 12 मई 2023 को मनाई जाएगी।

कालाष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, कालाष्टमी (Kalashtami 2023) तिथि का प्रारंभ 12 मई 2023 को सुबह 09 बजकर 06 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन यानी 13 मई 2023 को सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात में काल भैरव जी की पूजा करना शुभ होता है। इसलिए 12 मई 2023 को कालाष्टमी का व्रत रखें। साथ ही रात में काल भैरव जी की पूजा करें।

कालाष्टमी पूजा विधि

  • कालाष्टमी (Kalashtami 2023) के दिन प्रात: काल उठकर स्नानादि से निवृत्त होएं और पवित्र काले कपड़े पहने।
  • इसके बाद काल भैरव जी का मन ही मन ध्यान लगाएं। फिर हाथ में गंगाजल लें और व्रत का संकल्प लें।
  • अब काल भैरव जी को दूध, धतूरा, दही, बेलपत्र, फल, पंचामृत और दीप-धूप चढ़ाएं।
  • इसके बाद काल भैरव मंत्र का ध्यानपूर्वक उच्चारण करें।
  • अंतत: काल भैरव जी की आरती करें और उनका आशीर्वाद लें।
  • फिर पूरे दिन केवल फलाहार पर रहें।
  • व्रत के दिन शाम और रात में फिर काल भैरव जी की पूजा करें।
  • अगले दिन व्रत का पारण करें।
  • व्रत (Kalashtami 2023) का पारण करने के बाद अपने सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों को दान करें।

काल भैरव के चमत्कारी मंत्र

  • ओम कालभैरवाय नम:।।
  • ओम भयहरणं च भैरव:।।
  • ओम भ्रं कालभैरवाय फट्।।
  • ओम ह्रीं बं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं।।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Share This:

Tags: dharm astha hindu dharm hindu religion hindu religious festival kal bhairav kalashtami Kalashtami 2023 Kalashtami 2023 vrat Kalashtami Mantr Kalashtami Mantra Kalashtami puja
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.